Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत
Uncategorized

Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की

7 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल

Road Accident: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक सात साल का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा धामोरी गांव के पास उस वक्त हुआ जब तीनों एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे में मृतकों की पहचान कैलाश (25) और जगदीश (28) के रूप में हुई है। दोनों खैरवाड़ा गांव के निवासी थे और खेती-किसानी से जुड़े थे। घायल बच्चा, जगदीश का पुत्र है, जिसे गंभीर हालत में बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंडन संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, तीनों रविवार को बरखेड़ा गांव में एक रिश्तेदार के मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। रात करीब 1 बजे, जब वे बाइक से भुस्कुम गांव लौट रहे थे, तभी धामोरी गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और एम्बुलेंस बुलवाई गई। घायलों को पहले आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां जगदीश को मृत घोषित कर दिया गया। कैलाश को बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।

गांव में शोक का माहौल

इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है। मृतक कैलाश के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें से एक सिर्फ दो महीने का है। जगदीश के चार बच्चे हैं और उसका घायल बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

पुलिस जांच जारी, वाहन की तलाश शुरू

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। कैलाश का पोस्टमार्टम बैतूल जिला अस्पताल में और जगदीश का पोस्टमार्टम आठनेर सीएचसी में किया गया। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Alert: बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से बिगड़ा मौसम, 34 जिलों में अलर्ट जारी

आंधी, बिजली और ओलों का खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता भोपाल। मध्य...

Decisions: 8 साल बाद खुल सकती है पदोन्नति की राह, हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी नजर

अप्रैल में आ सकता है बड़ा फैसला, विभागों ने शुरू की तैयारी...

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...