Monday , 6 April 2026
Home Uncategorized Sensation: खेत के टपरे में फांसी पर लटका मिला 40 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी
Uncategorized

Sensation: खेत के टपरे में फांसी पर लटका मिला 40 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी

खेत के टपरे में फांसी पर लटका मिला 40

Sensation: बैतूल। बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलगांव में एक 40 वर्षीय युवक का शव खेत में बने टपरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गरीबदास कसदे (40 वर्ष) निवासी ग्राम कोलगांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक रविवार शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह कुछ देर में वापस आ जाएगा, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान गांव के एक व्यक्ति ने खेत में बने टपरे में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत कोटवार के माध्यम से पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक अशोक काले के खेत में मजदूरी करता था और परिवार के साथ वहीं काम करता था। घटना भी उसी खेत के टपरे में हुई।

मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Conspiracy: फसल बीमा का लाभ लेने रच रहा षडय़ंत्र!

थ्रेसिंग होने के बाद भी नुकसान दिखाकर कर रहे क्लेमसर्वेयर, मैदानी अमले...

Booking: 10 अप्रैल से एमपी में गेहूं खरीदी शुरू, 7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग

किसानों के लिए व्यापक तैयारी, चार संभागों में पहले चरण में उपार्जन,...

Rules: नियमों को ताक पर रख जनपद पंचायत चिचोली में ‘खेल’, बिना निविदा के हो रहे लाखों के काम

Rules: चिचोली। शासन के स्पष्ट निर्देश और भंडार क्रय नियमों की अनदेखी...

Worried: 15 दिन से अंधेरे में डूबा गांव, ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण परेशान

बिजली बिल भरने के बावजूद नहीं मिल रही सुविधा, ग्रामीणों में आक्रोश...