Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Suicide: खेत में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
Uncategorized

Suicide: खेत में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

खेत में फांसी लगाकर युवक ने की

Suicide:बैतूल। जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमदर में आज सुबह 35 वर्षीय युवक का शव अपने ही खेत में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। जब सुबह परिजन खेत पहुंचे तो उन्होंने शव को दिखा, पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर शव जिला अस्पताल लाया गया जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश पिता श्यामजी बोपते उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बगोली थाना बैतूल बाजार युवक शुक्रवार रात 8 से 9 बजे के करीब घर से खाना खाने के बाद ग्राम अमदर में स्थित अपने खेत में देखरेख के लिए गया हुआ था। जब शनिवार सुबह 6 से 7 बजे के करीब परिजन खेत पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खेत में बने टीन शर्ट के पाइप से युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना बैतूल बाजार पुलिस को दी सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरकर पंचनामा किया गया और इसके बाद शव जिला अस्पताल लाया गया जहां पर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक दिनेश के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की युवक की अभी शादी नहीं हुई थी और वह खेती करता था। घर में भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी नहीं थी। आखिर युवक ने क्यों और किस कारण से फांसी लगाई है यह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने बताया है कि युवक रोज ही घर से खाना खाने के बाद 8 से 9 बजे के करीब खेत चला जाता था और खेत में ही रहता था क्योंकि खेत में पालतू जानवर भी है उनकी देखरेख करनी पड़ती थी। फिलहाल मृतक के शव का शनिवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वही फांसी लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Pharmaceutical industry: मध्यपूर्व युद्ध का असर दवा उद्योग पर, दवाओं की कीमत बढ़ाने की मांग

कच्चे माल और परिवहन लागत में भारी बढ़ोतरी, दवा कंपनियों ने सरकार...

Server down: मध्यप्रदेश में एलपीजी संकट: सर्वर डाउन से ऑनलाइन बुकिंग बंद, 7–8 दिन की वेटिंग

भोपाल समेत कई शहरों में गैस एजेंसियों पर भीड़, होटल-रेस्टॉरेंट में खत्म...

Heat: मार्च में ही जून जैसी गर्मी, मध्यप्रदेश में 39 डिग्री तक पहुंचा पारा

तेज धूप और गर्म हवाओं से बढ़ी तपिश, मौसम विभाग ने दी...