Sunday , 29 March 2026
Home Uncategorized Suspicious Death: नींद में ही हो गई युवक की संदिग्ध मौत
Uncategorized

Suspicious Death: नींद में ही हो गई युवक की संदिग्ध मौत

नींद में ही हो गई युवक

भाई के जगाने पर चला पता, इंजीनियरिंग का था मृतक

Suspicious Death: बैतूल। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की नींद में ही संदिग्ध मौत हो गई। युवक के चेहरे के नीचे का शरीर काला पड़ गया था। परिजनों ने जब देखा तो हडक़म्प मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


भाई के जगाने पर चला पता


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रकाश उइके (28) के रूप में हुई है। वह दोपहर में अपने घर पर सो रहा था। उसके घर में एक किराना दुकान भी है। घटना के समय उसने अपने बड़े भाई को कुछ सामान लेने के लिए बैतूल भेजा था। घर पर उस वक्त प्रकाश और उसके चाचा का लडक़ा ही मौजूद थे। शाम करीब 7 बजे जब उसका बड़ा भाई वापस लौटा, तो चाचा के लडक़े ने प्रकाश को जगाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद बड़े भाई राजू को सूचना दी गई। पास जाकर देखने पर पता चला कि प्रकाश की सांसें नहीं चल रही थीं। सोनाघाटी चौकी प्रभारी उत्तम मस्तकार ने बताया कि मृतक के चेहरे से लेकर सीने तक का शरीर काला पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया सांप के काटने या किसी अन्य अज्ञात कारण से मौत की आशंका जताई जा रही है।


प्रकाश के माता-पिता सेहरा में रहते हैं। प्रकाश उइके इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Appointment: नगरीय निकाय में नियुक्त हुए एल्डरमेन

बैतूल, आमला, मुलताई और सारनी में हुई नियुक्ति Appointment: बैतूल। नगरीय विकास...

Affected: थर्डलाइन बिछाने से 45 दिन बंद रहेगा अंडर ब्रिज

बडोरा को गंज से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग रहेगा प्रभावित Affected: बैतूल।...

Treatment: संक्रमण से बच्ची की नाक में पनप रहा था लार्वा

डॉक्टर्स ने 7 दिन किया दिव्यांग बच्ची का उपचार Treatment: बैतूल। एक...

Global Crisis: वैश्विक संकट के बीच भारत मजबूत: पीएम मोदी का संदेश

मन की बात’ में युद्ध, ऊर्जा संकट और अफवाहों पर दी चेतावनी...