Friday , 20 February 2026
Home Uncategorized Terrible accident: बैतूल-नागपुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत
Uncategorized

Terrible accident: बैतूल-नागपुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत

बैतूल-नागपुर हाईवे पर भीषण हादसा

कंटेनर की जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े, चालक की मौके पर मौत

Terrible accident: बैतूल जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैतूल-नागपुर हाईवे पर परतापुर क्षेत्र में सापना जलाशय के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


जेसीबी से निकाला गया शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि मृतक का एक हाथ गन्ने के नीचे दब गया था, जिसे निकालने के लिए जेसीबी की मदद से रेस्क्यू करना पड़ा। कंटेनर चालक को भी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।


मुलताई लेन पर हुआ हादसा

हादसा मुलताई की ओर जाने वाली लेन पर हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के समय दूसरी लेन खाली थी, जिससे तेज रफ्तार कंटेनर सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


दुर्घटना संभावित क्षेत्र, सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थान पहले भी कई हादसों का गवाह रह चुका है और इसे दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है। लोगों ने यहां स्पीड कंट्रोल उपाय, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा इंतजाम जल्द किए जाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Exclusive: सीएमओ-सबइंजीनियर को किया तलब

सीसी रोड निर्माण के मामले में आज आएगी सैम्पल रिपोर्ट Exclusive: बैतूल।...

Accident: करंट लगने से महिला की हालत गंभीर

Accident: बैतूल। जिले के खेड़ी चौक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चूनालोमा में शुक्रवार...

Triple Murder: पहले भाई फिर माता-पिता को उतारा मौत के घाट

नाना-नानी और मामा की हत्या देख बेहोश गया था भांजातीनों के शव...

Fraud: उद्योग विभाग ने की जिलेवासियों के साथ धोखाधड़ी

Fraud: बैतूल। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बैतूल द्वारा जुलाई 2022 में...