Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत
Uncategorized

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में उत्तर प्रदेश से आए एक मजदूर की जान चली गई। यह घटना मिलनपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां रेलवे पटरी पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रूपेश कुमार कश्यप के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरनगर जिले का निवासी था।


गन्ना कटाई के लिए आया था बैतूल

जानकारी के अनुसार रूपेश कुछ दिन पहले ही रोज़गार की तलाश में बैतूल आया था और गन्ना कटाई का काम कर रहा था। रविवार को वह अपनी बहन के घर मिलनपुर जाने के लिए निकला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि वह शराब के नशे में रेलवे पटरी के पास लेट गया, तभी वहां से गुजर रही एक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


ट्रेन चालक ने दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी सबसे पहले ट्रेन चालक ने स्टेशन प्रबंधक को दी। इसके बाद रेलवे प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटनास्थल से मृतक का बैग भी बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


पीछे छूट गया छोटा सा परिवार

परिजनों के मुताबिक रूपेश दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी और दो महीने की मासूम बेटी है। हादसे की सूचना उन्हें रविवार रात करीब 10 बजे मिली, जिसके बाद वे सोमवार सुबह बैतूल पहुंचे। फिलहाल परिवार शव को अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी कर रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...