Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Transfer: पावर जनरेटिंग कंपनी: दो अधिकारियों का तबादला
Uncategorized

Transfer: पावर जनरेटिंग कंपनी: दो अधिकारियों का तबादला

पावर जनरेटिंग कंपनी: दो अधिकारियों

अविनाश सिंह अमरकंटक भेजे गए, संजय जोशी पहुंचे सारनी

Transfer: सारनी। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने अपने दो अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट (सारनी) के सीएचपी विभाग में पदस्थ अधीक्षण अभियंता अविनाश सिंह को अमरकंटक पावर प्लांट चचाई भेजा गया है, जबकि संजय गांधी पावर प्लांट बिरसिंहपुर में कार्यपालन अभियंता के रूप में पदस्थ संजय जोशी का तबादला सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट, सारनी किया गया है।

आदेश 10 दिसंबर को जारी

जबलपुर स्थित मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार—

  • आदेश क्रमांक 5850 (दिनांक 10 दिसंबर): अधीक्षण अभियंता अविनाश सिंह का तबादला सारनी से अमरकंटक पावर प्लांट चचाई के लिए किया गया।
  • आदेश क्रमांक 5852 (दिनांक 10 दिसंबर): कार्यपालन अभियंता संजय जोशी को बिरसिंहपुर से सारनी भेजा गया।

अविनाश सिंह के तबादले पर चर्चाएं तेज

सूत्रों के अनुसार, अधीक्षण अभियंता अविनाश सिंह को हाल ही में सीएचपी विभाग का प्रभार सौंपा गया था, जिसके बाद अचानक हुए इस तबादले को लेकर विभागीय हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।
सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में यह तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...