Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Transfer: डेढ़ दर्जन न्यायाधीशों का हुआ स्थानांतरण
Uncategorized

Transfer: डेढ़ दर्जन न्यायाधीशों का हुआ स्थानांतरण

डेढ़ दर्जन न्यायाधीशों का

बाहर से बैतूल जिले में भी पदस्थ हुए न्यायाधीश

Transfer:बैतूल। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशानुसार बैतूल जिलों के विभिन्न न्यायालयों में पदस्थ न्यायाधीशों का जिले से बाहर स्थानांतरण हुआ है। वहीं कई न्यायाधीश बाहर से जिले में भी पदस्थ किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर सत्र न्यायाधीश श्री सचिन ज्योतिषी ग्वालियर से बैतूल एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री संजय भलावी शुजालपुर से मुलताई स्थानांतरित किए गए हैं। इसी तरह सिविल जज सुश्री रश्मि खुराना देवास से बैतूल, श्रीमती संघप्रिया भद्रसेन बुरहानपुर से बैतूल, श्री राजकुमार भद्रसेन बुरहानपुर से बैतूल, श्री महेंद्र मेहसन धार से भैंसदेही, श्री खुशाग्र अग्रवाल उज्जैन से आमला, श्रीमती सरिता वास्कले गुना से मुलताई, श्री अभिजीत वास्कले गुना से मुलताई एवं श्रीमती सुनीता ताराम नागदा से भैंसदेही पदस्थ की गई हैं।
जानकारी के अनुसार बैतूल से अन्य जिलों में स्थानांतरित किए गए न्यायाधीशों में अपर सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत कुमार यादव बैतूल से धार एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री पंकज चतुर्वेदी मुलताई से भिंड स्थानांतरित हुए हैं। इसी तरह से सिविल जजों में सुश्री ऊषा उइके भैंसदेही से देवास, श्रीमती पूजा सिंह मौर्य बैतूल से जुन्नारदेव, श्रीमती अन्ना ग्लोरी माहेश्वरी बैतूल से बेगमगंज एवं श्री अरूण सिंह अलावा बैतूल से जावरा स्थानांतरित हुए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...

Health: चैत्र नवरात्रि में रखें सेहत और साधना का संतुलन: क्या खाएं, क्या नहीं

उपवास के दौरान सही आहार से शरीर का डिटॉक्स और ऊर्जा दोनों...

Inauguration: गुड़ी पड़वा 2026: हिंदू नववर्ष का शुभारंभ आज, बन रहे कई शुभ योग

चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत, घर-घर में सजेंगी गुड़ी और तोरण Inauguration:...