Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Trust: बच्चों की मदद कर पुनीत कार्य कर रहा लश्करे चैरिटेबल ट्रस्ट
Uncategorized

Trust: बच्चों की मदद कर पुनीत कार्य कर रहा लश्करे चैरिटेबल ट्रस्ट

बच्चों की मदद कर पुनीत कार्य कर रहा

कक्षा 6 से कक्षा 11 तक के बच्चों को किया जाएगा प्रोत्साहित

Trust: बैतूल। अक्सर कहा जाता है कि अगर किसी की कुछ मदद करना है तो उसकी शिक्षा में सहयोग कीजिए। शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चों के किए गए सहयोग से ना सिर्फ बच्चों की शिक्षा प्राप्ति की बाधाएं दूर होती है बल्कि वह एक दिन सक्षम होकर दूसरों की मदद करने के लायक भी बन जाता है। लश्करे हॉस्पिटल चैरिटेबल एजुकेशन प्रमोशन ट्रस्ट यही पुनीत कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के द्वारा 1 फरवरी को संसाधन विहीन बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें टी शर्ट, स्कूल बैग, स्टेशनरी, पुस्तकें सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की जाएगी ताकि बच्चों को शिक्षा की राहों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो सके।


पिता का सपना हो रहा साकार


लश्करे हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मनीष लश्करे एमडी मेडिसिन ने बताया कि उनका पिता डॉ. डीसी लश्करे का हमेशा से सपना था कि वह बच्चों के लिए कुछ ऐसा करें जिससे आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले के मेधावी बच्चे संसाधन के मोहताज ना रह सके। संसाधनों की कमी की वजह से उनकी शिक्षा में कोई बाधा नहीं आना चाहिए। पिताजी के इस सपने को पूरा करने के लिए लश्करे परिवार द्वारा लश्करे हॉस्पिटल चैरिटेबल एजुकेशन प्रमोशन ट्रस्ट की स्थापना की गई ताकि संसाधन विहीन मेधावी गरीब बच्चों की मदद की जा सके।


कल होगा भव्य कार्यक्रम


डॉ. लश्करे ने बताया कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि लश्करे हॉस्पिटल चैरिटेबल एजुकेशन प्रमोशन ट्रस्ट के तत्वावधान में कल 1 फरवरी को एक शैक्षणिक एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छठवीं से ग्यारहवीं कक्षा तक के निर्धन, प्रतिभाशाली एवं संसाधन-वंचित विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना एवं सहयोग प्रदान करना है।


भेंट की जाएगी यह सामग्री


डॉ. लश्करे ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लश्करे हॉस्पिटल चैरिटेबल एजुकेशन प्रमोशन ट्रस्ट के द्वारा 110 संसाधन विहीन मेधावी बच्चों को टी शर्ट, स्कूल बैग, स्टेशनरी, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की जाएगी। ट्रस्ट द्वारा प्रदान की जाने वाली यह सामग्री बच्चों को शिक्षा के मार्ग पर अग्रसर होने में सहयोगी साबित होगी। इसी उद्देश्य से लश्करे परिवार द्वारा यह पुनीत कार्य किया जा रहा है।


शिक्षकों का किया जाएगा सम्मान


कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को शिक्षक दीप गुरु सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में बच्चों के साथ एक प्रेरक एवं संचादात्मक सत्र का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम 1 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लश्करे हॉस्पिटल परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति एक सशक्त संदेश देने का प्रयास करना है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...

Health: चैत्र नवरात्रि में रखें सेहत और साधना का संतुलन: क्या खाएं, क्या नहीं

उपवास के दौरान सही आहार से शरीर का डिटॉक्स और ऊर्जा दोनों...

Inauguration: गुड़ी पड़वा 2026: हिंदू नववर्ष का शुभारंभ आज, बन रहे कई शुभ योग

चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत, घर-घर में सजेंगी गुड़ी और तोरण Inauguration:...