Friday , 23 January 2026
Home Uncategorized Vastu: घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए वास्तु टिप्स
Uncategorized

Vastu: घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए वास्तु टिप्स

घर में सुख-शांति

Vastu: हर कोई चाहता है कि घर में सुख-शांति और लक्ष्मी का वास बना रहे। इसके लिए पूजा-पाठ, हवन और वास्तु शास्त्र का पालन किया जाता है। वास्तु के अनुसार घर के सामान की सही दिशा में सजावट और उपयोग से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। आइए जानें कुछ महत्वपूर्ण वास्तु उपाय:

  1. ड्रेसिंग टेबल और दर्पण
    • ड्रेसिंग टेबल का दर्पण पूर्व या उत्तर की दीवार पर होना चाहिए।
    • इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
  2. अलमारी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
    • अलमारी को शयन कक्ष के उत्तर-पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखना शुभ होता है।
    • टीवी, हीटर और एयर कंडीशनर को घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में रखना चाहिए।
  3. पढ़ाई की जगह
    • पढ़ने-लिखने की जगह पूर्व या शयन कक्ष के पश्चिम की ओर होनी चाहिए।
    • पढ़ाई करते समय मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
    • इससे एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
  4. सेफ या तिजोरी
    • तिजोरी को शयनकक्ष की दक्षिण दिशा की दीवार से सटाकर रखना चाहिए।
    • इसका दरवाजा खुलते समय उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए।
    • इससे धन की कमी नहीं होती और लक्ष्मी स्थायी रूप से निवास करती हैं।
  5. घर के कोने और बाथरूम
    • दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम का कोना कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
    • शयनकक्ष से जुड़ा बाथरूम पश्चिम या उत्तर दिशा में होना चाहिए।
  6. सोने की दिशा
    • नींद गहरी और शांतिपूर्ण हो इसके लिए सिर को पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर रखकर सोना चाहिए।
    • उत्तर दिशा में सिर करके सोना अशुभ माना गया है।
    • साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Retirement: स्पेस रेस में सुरक्षित और सहयोगी मॉडल जरूरी: सुनीता विलियम्स

Retirement: नई दिल्ली। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने...

Arrangement: 600 किलो सोना दान करने वाली दरभंगा महारानी की तेरहवीं पर भव्य महाभोज

1 लाख लोगों के भोजन का इंतजाम Arrangement: दरभंगा। दरभंगा राज परिवार...

Notice issued: प्रयागराज माघ मेला: अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच टकराव तेज, दूसरा नोटिस जारी

Notice issued: प्रयागराज। माघ मेला प्रशासन और संत अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद...

History: ₹25 लाख का चांदी का शादी कार्ड: शाही शादी ने रच दिया नया इतिहास

History: डिजिटल डेस्क। राजस्थान अपनी शाही शादियों और रजवाड़ी ठाठ-बाट के लिए...