Wait: बैतूल। नगर पालिका परिषद बैतूल के तत्कालीन सीएमओ बैतूल सतीष मटसेनिया के निलंबन के बाद नगरीय निकाय विभाग द्वारा नए सीएमओ की पदस्थापना नहीं की गई है। बैतूलवाणी ने कल ही नए सीएमओ के रूप में घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के सीएमओ एवं नर्मदापुरम संभाग के सहायक संचालक नगरीय प्रशासन की दोहरी जिम्मेदारी संभाल रहे नवनीत पांडे के बैतूल नगर पालिका सीएमओ की जिम्मेदारी लेने बावत समाचार प्रकाशित किया था। नगर परिषद बैतूल में पार्षदों सहित सभी कर्मचारियों को भी नए सीएमओ का इंतजार है।
वित्तीय न होने के कारण रूके भुगतान
श्री मटसेनिया के निलंबन के बाद एसडीएम बैतूल अभिजीत सिंह को नपा बैतूल के सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी है लेकिन उन्हें वित्तीय अधिकार न होने के कारण नपा के सभी प्रमुख कार्य रूक गए है। भुगतान भी नहीं हो रहे हैं इसलिए जहां एक तरफ ठेकेदार अपने पेमेंट के लिए इंतजार कर रहे हैं वहीं पार्षद भी अपने वार्ड में काम रूक जाने के कारण परेशान है।
1 करोड़ 16 लाख की हुई वसूली
मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस नेशनल लोक अदालत में नपा को विभिन्न मदों में लगभग 1 करोड़ 16 लाख रुपए की वसूली हो गई है। लेकिन पूर्णकालिक सीएमओ के न होने कारण इस राशि का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
Leave a comment