घोड़ाडोंगरी-भौंरा में पेट्रोल पंप पर खत्म हुआ पेट्रोल
Worried: घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी (सांध्य बैतूलवाणी)। नगर के एकमात्र पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तहसील मुख्यालय होने के बावजूद यहां की व्यवस्थाएं लगातार सवालों के घेरे में बनी हुई हैं। डीजल- पेट्रोल नहीं मिलने के कारण वाहन चालक परेशान नजर आए। कई वाहन चालकों ने बताया कि पाढर में भी डीजल खत्म हो जाने के कारण वहां से लोग डीजल के लिए घोड़ाडोंगरी आए लेकिन यहां भी डीजल नहीं मिला। इस संबंध में पेट्रोल पम्प के संचालक से उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आया।
अफवाहों से बढ़ सकती है स्थिति
हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं ईरान-इजरायल तनाव को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच स्थानीय स्तर पर भी दहशत का माहौल बन सकता है।
वाहन चालक होते रहे परेशान
बैतूलवाणी ने पेट्रोल पम्प पर आ रहे वाहनों के चालकों से बात की एक वाहन चालक रविन्द्र का कहना है कि काम से बैतूल से घोड़ाडोंगरी आए थे और पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डलाने गए लेकिन पेट्रोल पर पेट्रोल नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह चंदन हनोते ने बताया कि देशावाड़ी से पेट्रोल भरवाने आए थे लेकिन पेट्रोल नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कल रात से ही पेट्रोल खत्म हो गया। वहीं एक जीप चालक ने बताया कि वह पाढर से आया है वहां पर भी डीजल नहीं मिला और यहां पर भी डीजल नहीं मिला।
थ्रेसिंग के नहीं मिल रहा डीजल
शाहपुर । भौंरा पेट्रोल पंप पर एक-दो दिन से डीजल पेट्रोल की बहुत कमी है। यही हाल शाहपुर के पेट्रोल पंप पर भी हाल है जो की अभी किसानों के लिए गेहूं चना कटाई उनको थ्रेसिंग करना आदि में हार्वेस्टर ट्रैक्टर को चलाने के लिए डीजल पूरी मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। कहीं 5 लीटर कहीं 2 लीटर पैसा दिया जा रहा है और कहीं पर बिल्कुल भी नहीं दिया जा रहा है। यह ऊंट के मुंह में जरा जैसी कहावत बन चुकी है अभी पेट्रोल पंप कर्मचारियों का कहना है की स्थिति के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
Leave a comment