Friday , 20 March 2026
Home बैतूल आस पास Army Bharti Thagi – आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर युवकों से लाखों की ठगी 
बैतूल आस पास

Army Bharti Thagi – आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर युवकों से लाखों की ठगी 

बैतूल – Army Bharti Thagi – आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है । ठगी करने वाले सीआरपीएफ के एएसआई और कांस्टेबल है जो अपने साथियों के साथ सेना में भर्ती कराने के नाम ठगी कर रहे थे । आठनेर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । दो आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है ।

बैतूल के पंकज राठौर ने अपने साथी सोहनलाल राठौर कुलदीप राठौर, महेन्द्र धाकड़ के साथ आठनेर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी ।शिकायत में बताया गया कि आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये के हिसाब से 4 युवकों से 32 लाख रूपये लिये गए और नौकरी नही लगवाये पैसे वापस माँगने पर 10 लाख रूपये ही वापस किये 22 लाख रूपये वापस नहीं कर रहे है ।

Army Bharti Thagi – आर्मी में नौकरी लगवाने के नाम पर युवकों से लाखों की ठगी

पुलिस ने 2 सितंबर को सीआरपीएफ सुकमा में पदस्थ कांस्टेबल आरोपी मुकेश राठौर निवासी पाढर एवं अन्य के खिलाफ धारा 420 409,34 का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरु की गई । मामले में आरोपी मुकेश राठौर को राजगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया पूछताछ में पता चला कि इस मामले में सीआरपीएफ बिलासपुर में पदस्थ एएसआई मुकेश कुमार भी शामिल है जिनकी गिरफ्तारी बिलासपुर से की गई ।

ये भी पढ़ें – देखें वीडियो – आंटी ने मुर्गा डांस करके जीता सबका दिल, स्टेप्स देख कर नहीं रोक पाएंगे हंसी

पुलिस को पूछताछ में अभी पता चला कि इसमें दो आरोपी रोहित और कुलदीप भी शामिल थे । इन्हीं दोनों ने युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए थे साथी मेडिकल के लिए दिल्ली बुलाया गया था । आरोपी मुकेश कुमार ने इनके घर के पते पुलिस को बताए थे । जब पुलिस उन पतो पर पहुंची तो दोनों आरोपी नहीं मिले । बताये गए सही नही थे दोनों किराये के मकान में रहते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपी मुकेश राठौर और मुकेश कुमार दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...