Tuesday , 3 February 2026
Home बैतूल आस पास Betul Crime News – स्कूल जाने को माँ ने बोला तो बेटे ने की आत्महत्या
बैतूल आस पास

Betul Crime News – स्कूल जाने को माँ ने बोला तो बेटे ने की आत्महत्या

बैतूल – Betul Crime News – जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कछार गांव में 15 साल के एक बच्चे ने सिर्फ इस बात को लेकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली कि उसकी माँ उसे बार-बार स्कूल जाने बोलती थी। आज सुबह उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Betul Crime News – स्कूल जाने को माँ ने बोला तो बेटे ने की आत्महत्या

अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाने के कछार गांव में सुरेंद्र पिता बबलू पांसे उम्र 15 साल ने शनिवार की रात्रि जहरीला पदार्थ खा लिया था। इस दौरान सुरेंद्र के पिता बबलू और माँ बाना बाई खेत पर जागल करने गए थे। सुबह जब वापस आए तो उनकी बेटी ने बताया कि सुरेंद्र रात से ही उल्टी कर रहा है। परिजनों उसे तत्काल शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मृतक की माँ बाना बाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुरेंद्र स्कूल नहीं जाता था और उसको बार-बार स्कूल जाने के लिए बोलने पर उसने गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...