Monday , 2 February 2026
Home Active Betul News | जंगली सुअर के हमले में दो युवक घायल
Activeबैतूल आस पास

Betul News | जंगली सुअर के हमले में दो युवक घायल

Betul News | Two youths injured in wild pig attack

गंभीर हालत में दोनों अस्पताल में कराया भर्ती

Betul Newsबैतूल दो युवकों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया है। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सावरी का है। यहां पर किसान युवक कमलेश पिता कुंजीलाल तुमराम पर जंगली सुअर ने खेत से निकलते समय हमला बोल दिया। जब युवक चिल्लाया तो किसान राजीव पिता घुड़ू कुमरे ने आवाज सुनी तो उसने देखा कि कमलेश को जंगली सुअर बुरी तरह घायल कर रहा है।

कमलेश को बचाने के लिए राजीव ने जंगली सुअर को भगाने का प्रयास किया परंतु जंगली सुअर ने राजीव पर भी हमला कर दिया और दोनों युवकों को गंभीर रूप से घायल कर वहां से भाग गया। कमलेश को बांयी जांघ और हाथ की उंगली बुरी तरह घायल कर दी है। वहीं राजीव के पेट पर और पैर को बुरी तरह घायल कर दिया है। लहू लुहान हालत में दोनों किसान युवको को प्रभात पट्टन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया परंतु जख्म गहरे होने के कारण उन्हें बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया चिकित्सालय में भर्ती किया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...