Tuesday , 10 March 2026
Home Active Betul Crime | पुरानी रंजश को लेकर दो युवकों को पीटा
Activeबैतूल आस पास

Betul Crime | पुरानी रंजश को लेकर दो युवकों को पीटा

Betul Crime | Two youths beaten over old rivalry

Betul Crimeबैतूल पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों को 4-5 लोगों ने पीट दिया। लकड़ी और कुल्हाड़ी से की गई मारपीट में दोनों घायल हो गए हैं। घायलों को हंड्रेड डायल की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत पिता नंदलाल यादव उम्र 20 वर्ष और भरत पिता सियाराम यादव उम्र 21 वर्ष निवासी चिखली पाढर अपने परिजनों के यहां रावनवाड़ी शादी में आए हुए थे जहां रात अधिक होने के कारण दोनों युवक अपने मामा के यहां पर रुक गए थे। शनिवार सुबह 7 से 8 बजे के करीब जब वापस अपने घर जा रहे थे तो रावणवाडी रोड पर 4 से 5 लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर दोनों युवकों के साथ लकड़ी और कुल्हाड़ी से जमकर मारपीट कर दी जिसमें दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद डायल हंड्रेड को घटना की सूचना दी गई जिसके बाद सूचना पर डायल हंड्रेड घटनास्थल पर पहुंची और दोनों ही घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा है। फिलहाल दोनों ही घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...