Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Rescue: घर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
Uncategorized

Rescue: घर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

घर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, सर्पमित्र

Rescue: बैतूल। जिले के बाजपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक परिवार के लिए दहशत भरा अनुभव रहा, जब उनके घर के अंदर 5 फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया। यह घटना बट्टू वरकड़े के घर की है, जहां सांप शनिवार रात से ही छिपा हुआ था।

परिवार ने पूरी रात जागकर गुजारी और सुबह होते ही स्थानीय सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को सूचना दी। विशाल तुरंत मौके पर पहुंचे और सतर्कता के साथ कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि सांप पूरी तरह सक्रिय था और जरा सी चूक खतरनाक साबित हो सकती थी। कोबरा को बिना नुकसान पहुँचाए सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।

देखे वीडियो

परिवार ने ली राहत की सांस

रेस्क्यू के बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। सभी ने विशाल विश्वकर्मा के साहसिक कार्य की सराहना की।

विशेषज्ञों की सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि कोबरा अत्यधिक विषैला होता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को खुद से कार्रवाई नहीं करनी चाहिए, बल्कि तुरंत सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना देना ही सबसे सुरक्षित उपाय है। कोबरा के काटने पर तत्काल इलाज बेहद जरूरी होता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...