Tuesday , 3 February 2026
Home Active Betul News : नाबालिग के दुष्कर्मी चाचा को 20 साल की सजा
Activeबैतूल आस पास

Betul News : नाबालिग के दुष्कर्मी चाचा को 20 साल की सजा

न्यायालय ने आरोपी को 11 हजार का किया अर्थदण्ड

Betul Newsमुलताईथाना क्षेत्र साईखेडा के ग्राम में एक 12 वर्षीय नाबालिक के साथ जंगल के रास्ते में डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाले रिश्ते के चाचा को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मुलताई ने 20 साल के कठोर कारावास एवं 11 हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है। प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाली विशेष लोक अभियोजक एवं सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी मालिनी देशराज ने बताया कि नाबालिक पीडिता ने थाना साईखेडा में रिपोर्ट लिखाई कि बीते 19 अप्रैल 2022 को वह अपने माता पिता के साथ उसके पिता के मौसी की लडकी की शादी में अन्य गांव गई थी।

शादी में जाते समय वह अपने दादा के साथ बाइक पर गई थी और उसके माता पिता घर की बाइक पर रिश्ते के चाचा किशनलाल बोरबन के साथ बाइक से गए थे। शादी से घर लौटते समय एक बाइक पर पीडिता उसके माता पिता और रिश्ते के चाचा नही आ पाने से उसके माता पिता द्वारा पीडिता को रिश्ते के चाचा के साथ बाइक पर भेज दिया, और स्वयं पैदल आना का बोला इस दौरान रिश्ते के चाचा आरोपी किशनलाल ने पीडिता को रास्ते में डरा धमकाया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया । इससे पीडिता भयभीत हो गई थी।

माता पिता द्वारा पीडिता से भयभीत रहने का कारण पुछा तो पीडिता ने अपने माता पिता को घटना की जानकारी दी थी। इस मामले में थाना साईखेडा पुलिस द्वारा आरोपी किशनलाल पिता रामलाल बोरबन निवासी धारणी उम्र 40 साल के खिलाफ दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में आरोपपत्र प्रस्तुत किया था। उक्त मामले की सुनवाई करते हूए । दोनो पक्षो के गवाहो एवं अधिवक्ताओं के तर्क सुनने के बाद आरोपी किशनलाल को 12 वर्षीय नाबालिक के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म करने का दोषी पाते हुए 20 साल के कठोर कारावास एवं 11 हजार रूपए अर्थदंड से दंडित किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...