Monday , 9 March 2026
Home Uncategorized Musical Night: म्यूजिकल नाइट में 11 को झूमेगा बैतूल
Uncategorized

Musical Night: म्यूजिकल नाइट में 11 को झूमेगा बैतूल

म्यूजिकल नाइट में 11 को

इंडियास गॉट टेलेंट फेम और इंडियन आयडल फेम बिखरेंगे जलवा

संगीत का आनंद लेने 11 जनवरी का सभी को है बेसब्री से इंतजार

Musical Night: बैतूल। जिले की सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था संतुलन के तत्वावधान में 11 जनवरी को होने वाली म्यूजिकल नाइट का जिलेवासी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। म्यूजिकल नाइट में इंडियास गॉट टेलेंट फेम और इंडियन आयडल फेम अपना जब जलवा बिखरेंगे तो बैतूल झूम उठेगा। संतुलन समिति के अध्यक्ष सजल प्रशांत गर्ग ने बताया कि दिव्यांगों के सहायतार्थ सामाजिक संस्था संतुलन के द्वारा नगर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में यह भव्य म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


शानदार बनेगा स्टेज


आयोजन समिति के सदस्य अबीजर बोहरा ने बताया कि 11 जनवरी को आयोजित होने वाली म्यूजिकल नाइट के लिए 8 जनवरी से शानदार स्टेज बनाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि स्टेज ऐसा बनाया जा रहा है ताकि पीछे की पंक्ति में बैठे श्रोताओं को भी स्टेज और स्टेज के कलाकार स्पष्ट दिखाई दे सकें। स्टेज बनाने के लिए कुशल कारीगर कल शाम को बैतूल पहुंच जाएंगे और 8 जनवरी से स्टेज बनाना प्रारंभ कर देंगे।


कलाकारों का होगा भव्य स्वागत


अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं आयोजन समिति के सदस्य संदीप अग्रवाल ने बताया कि बैतूल में हो रहे ऐतिहासिक म्यूजिकल नाइट के आयोजन को लेकर समिति द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही है। इसके अलावा सबसे अधिक बैठक व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि किसी भी श्रोता को कार्यक्रम के दौरान परेशानियों का सामना ना करना पड़े। श्री बोहरा ने बताया कि 11 जनवरी की शाम को म्यूजिकल नाइट में अपनी सुरमधुर आवाज का जलवा बिखेरने वाले कलाकारों का बैतूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।


झूम उठेंगे श्रोता


11 जनवरी को नगर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित म्यूजिकल नाइट में जब इंडियास गॉट टेलेंट फेम और इंडियन आयडल फेम कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे तो समूचा बैतूल झूम उठेगा। म्यूजिकल नाइट में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ढोलक वादक गिरीश विश्वा के अलावा इंडियास गॉट टेलेंट फेम इशिता विश्वकर्मा, इंडियन आयडल फेम सवाई भट्ट, आशीष कुलकर्णी, सिरीश भागवतुला म्यूजिकल नाइट में अपनी प्रस्तुति देंगे। बैतूल जिलेवासी म्यूजिकल नाइट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 source internet…  साभार….     

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...