Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Tapti Festival: ताप्ती महोत्सव के पहले दिन सुमधुर गीतों ने महोत्सव में भरा रंग
Uncategorized

Tapti Festival: ताप्ती महोत्सव के पहले दिन सुमधुर गीतों ने महोत्सव में भरा रंग

ताप्ती महोत्सव के पहले दिन सुमधुर

Tapti Festival: बैतूल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन बैतूल एवं नगर पालिका परिषद मुलताई के सहयोग से मुलताई में मंगलवार को तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन हाई स्कूल मैदान मुलताई में सायं 6:30 बजे से किया गया। इस कार्यक्रम में लोक गायन-वादन, लोकनृत्य, कवि सम्मेलन एवं सुगम संगीत की प्रस्तुतियां प्रदेश व देश के सुप्रसिद्ध कलाकार द्वारा दी गई ।
ताप्ती महोत्सव के पहले दिन 14 जनवरी को नदीम राईन एवं साथी, सागर द्वारा बधाई लोकनृत्य, तत्पश्चात् सुश्री परिणीता रिसबुड एवं साथी, ठाणे द्वारा लावणी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। अंतिम प्रस्तुति सुप्रसिद्ध गायक श्री पवनदीप राजन एवं ग्रुप, मुम्बई द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी गई। पवनदीप के सुमधुर गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। पवनदीप के एक से बढक़र एक गीतों की प्रस्तुति पर स्कूल ग्राउंड गुंज्यायमान हुआ।
कार्यक्रम में विधायक बैतूल हेमंत खंडेलवाल, मोहन नागर, विधायक मुलताई चंद्रशेखर देशमुख, बबला शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष मूलताई सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं।


बुंदेली लोकगायन, कानड़ा लोकनृत्य की होगी प्रस्तुति-


महोत्सव के दूसरे दिन 15 जनवरी को पहली प्रस्तुति सुश्री कमला लोधी एवं साथी, छतरपुर द्वारा बुन्देली लोकगायन, तत्पश्चात् कानड़ा लोकनृत्य की प्रस्तुति श्री विष्णु केवट एवं साथी, सिरोंज द्वारा दी जाएगी। अंत में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें शशिकांत यादव – देवास, दिनेश बाबरा – मुम्बई, सुश्री मनु वैशाली – दिल्ली, सुश्री प्रीति पाण्डेय – प्रयागराज, दिनेश दिग्गज – उज्जैन, सुमित मिश्रा – ओरछा पुष्पक देशमुख – मुलताई अपनी कविताएं पढ़ेंगे।
महोत्सव के अंतिम दिन 16 जनवरी को पहली प्रस्तुति सुश्री साक्षी शर्मा एवं साथी, दिल्ली द्वारा नृत्य – नाटिका की होगी। तत्पश्चात् अनुराग त्रिपाठी एवं साथी, भोपाल द्वारा बघेली लोकगायन और अंतिम प्रस्तुति सुश्री आशा वैष्णव एवं साथी, अहमदाबाद द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में श्रोता-दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...