Monday , 20 April 2026
Home Uncategorized Sanatana Dharma: मुस्तफा से मारुति नंदन बना इमाम का बेटा
Uncategorized

Sanatana Dharma: मुस्तफा से मारुति नंदन बना इमाम का बेटा

मुस्तफा से मारुति

सनातन धर्म अपनाने की खूब हो रही चर्चा

Sanatana Dharma: खंडवा(ई-न्यूज)। इनाम के बेटे मुस्तफा ने सनातन धर्म अपना मारुति नंदन बन गया है। सनातन धर्म अपनाने की चर्चा खूब हो रही है। मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले का है। यहां के भामगढ़ मस्जिद में वर्षों से इमाम रहे इकबाल अली के बेटे आले मुस्तफा चिश्ती ने इस्लाम को छोडक़र सनातन धर्म को अपनाने का फैसला किया है। मुस्तफा ने कहा कि आत्म जागृति व कल्याण का एक ही मार्ग सनातन है। मंदिर संरक्षक ने कहा- कई अन्य परिवारों को हिम्मत देनी होगी।


शिवलिंग पर किया जलाभिषेक


आले मुस्तफा चिश्ती ने पूरे विधि-विधान के साथ शनिवार को सनातन धर्म स्वीकार किया है। खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में 10 विधि स्नान और मुंडन के बाद मुस्तफा ने प्रायश्चित यज्ञ में भी हिस्सा लिया। अब आले मुस्तफा चिश्ती को मारुति नंदन नाम से पहचाना जाएगा।आले मुस्तफा चिश्ती ने मंदिर के शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया। इस दौरान हनुमान जी की आरती भी गई। आले मुस्तफा चिश्ती का कहना है कि सनातन ही आत्म जागृति और विश्व कल्याण का एकमात्र मार्ग है।


अन्य युवकों ने भी अपनाया सनातन धर्म


कुछ दिन पहले फिरोज और इमरान नाम के दो युवकों ने सनातन धर्म अपनाया था। फिरोज ने राहुल और इमरान ने अपना नाम ईश्वर रख लिया था। इसी से प्रेरित होकर आले मुस्तफा चिश्ती ने सनातन धर्म अपनाया है। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया। आले मुस्तफा चिश्ती का कहना है कि मैंने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों के डीएनए राम-कृष्ण से ही मिलते हैं। सभी से अपील है कि वे आगे आएं और सनातन धर्म को स्वीकार करें। महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल का कहना है कि कई परिवार अपने घरों में अपने पूर्वजों से प्रेरित होकर राम और कृष्ण की पूजा करते हैं। अब उन्हें हिम्मत देकर वापस लाना होगा। बता दें कि पिछले एक साल में इस मंदिर में 40 मुस्लिम युवक और युवतियों ने सनातन धर्म अपनाया है।

source internet…  साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...