Saturday , 18 April 2026
Home Uncategorized Ruckus: बेहोश महिला को मरा समझकर मर्चुरी में रखने में पर मचा हंगामा
Uncategorized

Ruckus: बेहोश महिला को मरा समझकर मर्चुरी में रखने में पर मचा हंगामा

बेहोश महिला को मरा समझकर मर्चुरी

पति बोला-जिंदा थी पत्नी, डॉक्टरों की लापरवाही से गई जान

Ruckus: भोपाल(ई-न्यूज)। एक्सीडेंट में घायल महिला को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर शव को मर्चुरी के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा। इस मामले में महिला के पति का कहना है कि उसने मर्चुरी में जाकर देखा तो उसकी पत्नी का शरीर गरम था और उसकी धडक़न भी चल रही थी। उसने डॉक्टरों की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। पति ने दावा किया कि, वह खुद पैरामेडिकल स्टाफ से है। मर्चुरी में फ्रीजर में रखी पत्नी को चेक किया तो बॉडी गर्म थी। उसकी नब्ज चल रही थी। हंगामा करने पर डॉक्टरों ने चेक किया, तब तक देर हो चुकी थी। पत्नी की मौत हो गई। इस मामले में थाना कोहेफिजा में शिकायत की गई है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच का भरोसा दिया है।


मायके से लौटते समय हुआ था हादसा


मृतक का नाम रामकुंवर अहिरवार (38) पति तुलाराम अहिरवार है। वह रत्न कॉलोनी करोंद की रहने वाली थी। उसके पति तुलाराम ने बताया कि मकर संक्रांति पर पत्नी बैरसिया स्थित मायके नहीं जा सकी थी। लिहाजा शुक्रवार को वह एक्टिवा पर सवार होकर बेटा लखन (14) और बेटी खुशबू (12) के साथ बैरसिया गई।


स्लिप हो गई थी एक्टिवा


पति ने बताया कि पत्नी एक दिन, एक रात वहीं रुकी। शनिवार की शाम को घर लौट रही थीं। तभी नेपानिया गांव में उसकी एक्टिवा स्लिप हो गई। हादसे में घायल बच्चों और पत्नी को एम्बुलेंस से हमीदिया अस्पताल लाया गया। पति ने बताया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि पत्नी का एक्सीडेंट किसी वाहन की टक्कर से हुआ या वह खुद स्लिप हुई।


बेहोश पत्नी को डॉक्टरों ने समझ लिया मृत


महिला के पति तुलाराम अहिरवार ने बताया कि हमीदिया हॉस्पिटल में बेहोश पत्नी को डॉक्टरों ने मृत समझ लिया। जबकि उसके शरीर पर किसी तरह की गंभीर चोट नहीं थी। उसे तत्काल मॉर्चुरी में रखवा दिया गया। हादसे की सूचना के बाद मैं हमीदिया पहुंचा, पत्नी के संबंध में पूछा तो किसी ने जवाब नहीं दिया। इस मामले टीआई विजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि, परिजनों ने जिंदा महिला को फ्रीजर में रखने और इसके बाद मौत होने के आरोप लगाए हैं। इसका एक शिकायती आवेदन भी उनकी ओर से दिया गया है। आवेदन की जांच कराएंगे। हमीदिया प्रबंधन इस मामले में आधिकारिक बयान नहीं दे रहा है।

source internet…  साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...