Tuesday , 17 March 2026
Home Uncategorized Injured: बेकाबू कार की टक्कर से चार घायल
Uncategorized

Injured: बेकाबू कार की टक्कर से चार घायल

बेकाबू कार की टक्कर

साप्ताहिक बाजार में हुआ हादसा

Injured: चिचोली। नियमों को दरकिनार कर लगाये जा रहे सप्ताहिक बाजार में रविवार को नेशनल हाईवे पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। चिचोली थाना क्षेत्र के चिरापाटला ग्राम मुख्यालय के करीब से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर यह घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक- बैतूल-इंदौर हाईवे पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कार सब्जी बाजार में दुकान लगाकर बैठी दो महिलाओं को कुचलते हुए पुलिया में गिर गई। इस हादसे में सब्जी वाली दो महिलाएं और कार सवार दो लोग घायल हुए है।
हादसा बैतूल के चिचोली क्षेत्र के ग्राम चिरापाटला के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। यहां रविवार साप्ताहिक बाजार में सब्जी की दुकान लगाकर बैठी दो महिला रविना मर्सकोले और निशा बाई सब्जी बेच रहीं थी, तभी हरदा की ओर से आ रही एक कार ने दोनों महिलाओं को टक्कर मारते हुए दोनों को पुलिया मे नीचे गिरा दिया और कार भी गिर गई। इस हादसे में पुलिया के नीचे गिरने से दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिसके बाद आसपास के दुकानदार और राहगीरों ने दोनों महिलाओं और कार चालक दो लोगो को बाहर निकालकर 100 डायल की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली भेजा गया है। जहां चारों का इलाज चल रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Evaluation: 10-12 वीं की 82899 कापियों का हुआ मूल्यांकन

उत्कृष्ट स्कूल में शेष बची कापियों का मूल्यांकन जारी Evaluation: बैतूल। माध्यमिक...

Wait: नपा में नए सीएमओ का इंतजार

Wait: बैतूल। नगर पालिका परिषद बैतूल के तत्कालीन सीएमओ बैतूल सतीष मटसेनिया...

Possibility: 10वीं-12वीं का रिजल्ट 14 अप्रैल तक आने की संभावना

16 लाख विद्यार्थियों की 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की जांच Possibility: भोपाल। मध्यप्रदेश...

Statement: एलपीजी की कमी की अफवाहों पर सरकार का बयान

देश में गैस की कोई कमी नहीं’, पैनिक बुकिंग से बढ़ा दबाव...