Wednesday , 6 May 2026
Home Uncategorized Suicide: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
Uncategorized

Suicide: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

फांसी लगाकर युवक ने की

Suicide: बैतूल। शराब के नशे में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला डोलीढाना का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन पिता सुखनंदन सलामे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम डोली ढाना चौकी पाढर युवक मंगलवार शाम बेहद शराब के नशे में था। उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही परिजनों ने अर्जुन को घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरकर पंचनामा किया गया और उसके बाद शव जिला अस्पताल लाया गया जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजनों ने जानकारी देते हो बताया कि युवक की शादी 2 से 3 साल पहले हुई थी और उसकी एक वर्षीय बालिका भी है। वहीं युवक मजदूरी का काम करता था और युवक शराब पीने का आदी था। फिलहाल मृतक के शव का बुधवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...