Tuesday , 5 May 2026
Home Uncategorized Scam: सिंगरौली में सामने आया 5 करोड़ का बर्तन घोटाला
Uncategorized

Scam: सिंगरौली में सामने आया 5 करोड़ का बर्तन घोटाला

सिंगरौली में सामने आया 5 करोड़

महिला एवं बाल विकास विभाग ने की थी खरीदी

Scam: भोपाल(ई-न्यूज)। महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनवाडिय़ों के लिए की गई बर्तन खरीदी में करीब 5 करोड़ रुपए का घोटाला सिंगरौली जिले में सामने आया है। इस घोटाले के सामने आने के बाद जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। घोटाले का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें एक चम्मच 810 रु. की खरीदी गई है। बर्तन सिंगरौली जिले की 1500 आंगनवाडिय़ों के लिए खरीदे गए हैं जिसमें चम्मच, जग और करछी सहित अन्य शामिल है। खरीदी में घोटाले की जांच के लिए महिला और बाल विकास विभाग ने रीवा संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है।


1 चम्मच 810 रुपए की


सिंगरौली में 1500 आंगनवाडिय़ों के लिए 5 करोड़ के बर्तन खरीदे गए थे। जिसमें एक चम्मच की कीमत 810 रुपए बताई गई है। इस हिसाब से 46500 चम्मच 3 करोड़ 76 लाख, 65 हजार रुपए में खरीदे गए हैं। इनमें एक सर्विंग चम्मच की कीमत 1348 रुपए है। ऐसे में 6200 सर्विंग चम्मच 83 लाख रुपए में खरीदी गईं। पानी पीने वाले एक जग की कीमत 1247 रुपए लगाई गई है। इस हिसाब से कुल 3100 जग 38 लाख रुपए के खरीदे गए। वहीं 46500 थालियां भी 810 रुपए की कीमत बताकर खरीदी गई हैं जिसकी कुल कीमत 3 करोड़ 76 लाख 65 हजार बताई जा रही है। इस तरह कुल 4 करोड़ 98 लाख की खरीदी की गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...