Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Complaints: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में बढ़ती शिकायतें, 48,409 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर
Uncategorized

Complaints: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में बढ़ती शिकायतें, 48,409 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में

Complaints: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लाभार्थियों को भुगतान न मिलने के कारण सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का अंबार लग गया है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है, लेकिन 48409 शिकायतें अब तक दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से कई महिलाएं तो बच्चों को जन्म दे चुकी हैं, और बच्चे दो से तीन साल तक के हो चुके हैं, फिर भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। इस वजह से योजना के प्रति विरोध की स्थिति बन गई है।

योजना में 24 करोड़ 20 लाख 45 हजार रुपए का भुगतान पंजीयन कराने वाली महिलाओं को नहीं किया गया है। इन महिलाओं ने शिकायत की है कि उन्हें उनका हक नहीं मिल सका। योजना में बढ़ती शिकायतों के बाद अब सरकार निराकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र सॉफ्टवेयर अपडेशन में गड़बड़ी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।

इसके अलावा, सीएम हेल्पलाइन और समाधान ऑनलाइन पोर्टल पर 2.76 लाख शिकायतें दो महीने से अधिक समय से अटकी हुई हैं। इनमें लंबित शिकायतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसमें पुलिस विभाग, नगर निगम और पीएम आवास योजना से संबंधित मुद्दे प्रमुख हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना में पहले बच्चे के जन्म पर 5000 रुपए और दूसरे बच्चे (यदि लड़की हो) के जन्म पर 6000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इसके अलावा गर्भवस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस मामले में रिव्यू कर सकते हैं, और समाधान ऑनलाइन के माध्यम से पेंडिंग शिकायतों की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों से बैठक भी कर सकते हैं।

source internet…  साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...