Saturday , 25 April 2026
Home Uncategorized Admission: सरकारी स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया 20 मार्च से 31 मार्च तक होगी
Uncategorized

Admission: सरकारी स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया 20 मार्च से 31 मार्च तक होगी

सरकारी स्कूलों में एडमिशन

Admission: प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया 20 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी, और 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, इस प्रक्रिया से पहले प्रत्येक स्कूल के टीचर्स को कैचमेंट एरिया में रहने वाले छात्रों को दोबारा एडमिशन का संदेश भेजने का काम करना होगा।

इसमें छात्रों के लिए आयोजित की जाने वाली एक्टिविटी का निर्धारण भी किया गया है, जिसमें पढ़ाई के साथ प्रार्थना सभा पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसमें राष्ट्रगान, मध्यप्रदेश गान, महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि की जानकारी, और कैलेंडर व पंचांग की जानकारी देना अनिवार्य होगा।

लोक शिक्षण संचालनालय ने संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों, और हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी के प्राचार्यों को शैक्षणिक सत्र के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत, परीक्षाएं खत्म होने के बाद, कक्षा 8 से 11 तक के रिजल्ट को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को अस्थायी रूप से प्रवेश दिया जाएगा।

एडमिशन प्रक्रिया 20 मार्च से 31 मार्च के बीच पूरी की जाएगी ताकि 1 अप्रैल से कक्षाएं शुरू की जा सकें। इसके बाद, 4 अप्रैल को शाला प्रबंधन और विकास समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्कूल के पूर्व छात्रों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस बैठक में अध्यान अध्यापन की प्रस्तावित कार्ययोजना तैयार की जाएगी और साथ ही सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। इस सबकी जानकारी प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

source internet…  साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...