Saturday , 16 May 2026
Home Uncategorized Big Breking: धसेड़ में डेढ़ एकड़ में मिली अफीम की खेती
Uncategorized

Big Breking: धसेड़ में डेढ़ एकड़ में मिली अफीम की खेती

धसेड़ में डेढ़ एकड़

सड़कवाड़ा के बाद पुलिस ने यहां भी की कार्यवाही


Big Breking: बैतूल। जिले में मादक पदार्थ की खेती का दूसरा मामला सामने आया है। पहले रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सड़कवाड़ा में एक एकड़ में अफीम की खेती मिली थी। यहां पर पुलिस ने पूरी फसल जब्त करने की कार्यवाही की थी। आज पुलिस को सूचना मिली थी कि सारनी थाना क्षेत्र के ग्राम धसेड़ में डेढ़ एकड़ खेत में अफीम की अवैध फसल उगाई गई है। सूत्र बता रहे हैं कि इस फसल में कई पौधों पर फल भी लगे हैं। जानकारी मिलने पर बैतूल पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया है। वहीं एसडीओपी रोशन जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्यवाही कर रही है। जमीन की जानकारी के लिए राजस्व विभाग की टीम को भी बुलवाया गया है। जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
अवैध अफीम की खेती के दूसरा मामला मिलने पर सवाल उठ रहे हैं कि नशे के सौदागरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती करवा रहे हैं। इनकी लालच में किसान आकर आरोपी बन रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...