Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Arrested: पुलिस ने बरामद किए 1 करोड़ रुपए के अवैध मादक पदार्थ
Uncategorized

Arrested: पुलिस ने बरामद किए 1 करोड़ रुपए के अवैध मादक पदार्थ

पुलिस ने बरामद किए 1 करोड़ रुपए

अब तक 8 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

Arrested: बैतूल। पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अफीम की खेती ढाबा संचालक कर रहा था। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।


8 लोगों को गिरफ्तार


पुलिस ने अफीम की अवैध खेती और सप्लाई के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 1 करोड़ की अफीम के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन ढाबा संचालक भी शामिल हैं। ये ढाबा संचालक हाईवे पर आने-जाने वाले ड्राइवरों को अफीम की खुराक देते थे। एसपी निश्चल एन झारिया के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस पिछले एक महीने से इस खेती की जानकारी जुटा रही थी। रानीपुर थाना क्षेत्र के सडक़ वाडा और सारणी के धंसेड में 75 लाख रुपए कीमत की अफीम की खेती पकड़ी गई। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।


डोडा चूरा भी किया जब्त


पुलिस ने एक महिला समेत चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। राजस्थान ढाबे से आशाराम उर्फ आशु (24) को 200 ग्राम डोडा चूरा के साथ पकड़ा गया। हरदा के रितेश विश्नोई के पास से 260 ग्राम और जोधपुर के हनुमान विश्नोई से 274 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। कुल मिलाकर एक करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।


2021 से सक्रिय था रैकेट


एसपी के मुताबिक यह रैकेट 2021 से सक्रिय था। इसके कई राज्यों में संपर्क हो सकते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें राजस्थान, बिहार समेत अन्य राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। हर थाना स्तर पर खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।

source internet…  साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Increase: बिजली दरों में बढ़ोतरी के संकेत, स्मार्ट मीटर पर मिली दो साल की राहत

अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत...

Alert: बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से बिगड़ा मौसम, 34 जिलों में अलर्ट जारी

आंधी, बिजली और ओलों का खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता भोपाल। मध्य...

Decisions: 8 साल बाद खुल सकती है पदोन्नति की राह, हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी नजर

अप्रैल में आ सकता है बड़ा फैसला, विभागों ने शुरू की तैयारी...

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...