Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Arrested: शादी का झांसा देकर मुकरने वाला गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: शादी का झांसा देकर मुकरने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा

Arrested: बैतूल। शादी का झांसा देकर मुकरने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 6 मार्च को फरियादिया ने थाना कोतवाली बैतूल में आकर रिपोर्ट किया कि उनको शादी का झांसा देकर सागर पिता रमेश कारोसिया के द्वारा लगातार बुरा काम किया जा रहा था। उसके द्वारा शादी करने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रं. 271/2025 धारा 69,351(2) बीएनएस का आरोपी सागर कारोसिया पिता रमेश कारोसिया उम्र 28 साल निवासी शास्त्री वार्ड सदर बैतूल के विरूध्द मामला पंजीबध्द किया गया था। कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा आरोपी 7 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रविकांत डेहरिया, एसआई चित्रा कुमरे , प्रधान आरक्षक 191 ललिता, महिला आरक्षक 665 लीमा की विशेष भूमिका रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...