Sunday , 15 February 2026
Home Uncategorized Decline: सोने के दाम में गिरावट, चांदी महंगी
Uncategorized

Decline: सोने के दाम में गिरावट, चांदी महंगी

सोने के दाम में गिरावट

Decline: नई दिल्ली। सोने के दाम में आज 12 अगस्त को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 408 रुपए सस्ता होकर ₹99,549 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका भाव ₹99,957 था। इससे चार दिन पहले, 8 अगस्त को, सोना ₹1,01,406 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था।

चांदी की कीमत में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। यह 92 रुपए महंगी होकर ₹1,13,593 प्रति किलो हो गई। इससे पहले यह ₹1,13,501 प्रति किलो थी। 23 जुलाई को चांदी ने ₹1,15,850 प्रति किलो का अब तक का उच्चतम स्तर छुआ था।

कैरेट के हिसाब से सोने का दाम (रुपए/10 ग्राम)

  • 24 कैरेट: ₹99,549
  • 22 कैरेट: ₹91,187
  • 18 कैरेट: ₹74,662

महानगरों में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत (रुपए/10 ग्राम)

  • दिल्ली: ₹1,01,550 (24K), ₹93,100 (22K)
  • मुंबई: ₹1,01,400 (24K), ₹92,950 (22K)
  • कोलकाता: ₹1,01,400 (24K), ₹92,950 (22K)
  • चेन्नई: ₹1,01,400 (24K), ₹92,950 (22K)
  • भोपाल: ₹1,01,450 (24K), ₹93,000 (22K)

अन्य प्रमुख शहरों के भाव
जयपुर, लखनऊ, कानपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,01,550 और 22 कैरेट ₹93,100 पर है। इंदौर, पटना, अहमदाबाद में 24 कैरेट ₹1,01,450 और 22 कैरेट ₹93,000 है। रायपुर और हैदराबाद में 24 कैरेट ₹1,01,400 और 22 कैरेट ₹92,950 है।

इस साल अब तक सोने में ₹23,387 की बढ़त
1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹99,549 हो गया है। यानी इस साल अब तक इसमें ₹23,387 की वृद्धि हुई है। चांदी भी 86,017 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 1,13,593 रुपए हो गई है, यानी ₹27,576 महंगी हुई है।

खरीदारी से पहले ध्यान दें
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हर हॉलमार्क गोल्ड पर 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification) कोड होता है, जो अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे — AZ4524। इसके जरिए सोने की शुद्धता की पुष्टि की जा सकती है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...