Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Outrage: हार्टिफ्रूट आईजी बेरीज कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा आक्रोश
Uncategorized

Outrage: हार्टिफ्रूट आईजी बेरीज कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा आक्रोश

हार्टिफ्रूट आईजी बेरीज कंपनी

डहरगांव में कंपनी के मार्ग पर दिया धरना

Outrage: मुलताई। हार्टिफूट आई. जी. बेरिज कंपनी के खिलाफ सोमवार डहरगांव में मजदूरों ने आंदोलन छेड़ दिया है। मजदूरों ने कंपनी जाने वाले मार्ग पर धरना देकर अधिकारियों को धरना स्थल पहुंचकर उनकी समस्या सुनने की मांग की है। मजदूरों के अनुसार कंपनी की गलत नीतियों एवं मनमानी से मजदूरों का शोषण हो रहा है। एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने से मजदूरों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा। मजदूरों ने बताया कि लंबे समय से मजदूर अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए जूझ रहे हैं लेकिन कंपनी द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि कंपनी द्वारा लगातार क्षेत्र के मजदूरों का शोषण किया जा रहा है लेकिन शासन प्रशासन शिकायत के बावजूद मौन है ऐसी स्थिति में मजदूरों को उनके हक के लिए खुद लड़ाई लड़ने को बाध्य होना पड़ रहा है। मजदूरों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तीन दिवस के भीतर समस्या का निराकरण नहीं हुआ आगामी दिनों में मजदुरों द्वारा मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में अनिश्चित कालीन हडताल की जा सकती है। मजदूरों ने बताया कि लंबे समय से मजदूर अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए जूझ रहे हैं लेकिन कंपनी द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि कंपनी द्वारा लगातार क्षेत्र के मजदूरों का शोषण किया जा रहा है लेकिन शासन प्रशासन शिकायत के बावजूद मौन है ऐसी स्थिति में मजदूरों को उनके हक के लिए खुद लड़ाई लड़ने को बाध्य होना पड़ रहा है। मजदूरों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तीन दिवस के भीतर समस्या का निराकरण नहीं हुआ आगामी दिनों में मजदुरों द्वारा मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में अनिश्चित कालीन हडताल की जा सकती है।

मजदूरों की मांगे

1 कम्पनी में प्रथम उपचार एवं पीडितों का ईलाज कम्पनी खर्च पर किया जावे।

  1. मजदुरों की मजदुरी श्रम आयोग के आदेशानुसार 2 दिया जावे।
  2. मजदुरों का बीमा कम्पनी द्वारा किया जावे।
  3. अतिवर्ष समय-समय पर मजदुरी रेट में वृद्धि की जावे।
  4. वर्ष में एक बार मजदुरों को बोनस दिया जावे।
  5. अनुभव एवं कार्य की अवधि के अनुसार प्रमोशन दिया जावें।
  6. प्रतिदिन ड्यूटी समय के उपरान्त कार्य करने पर व्होवर टाईम कार्य करने की मजदुरी दुगुनी दी जावे।
  7. कम्पनी पी.एफ. एकाउन्ट धारियों एवं जिस भी मजदुरों ने कम्पनी में 6 माह या 100 दिन कार्य किया है उन्हें कम्पनी पे-रोल में स्थाई रूप से रखा जावे।
  8. माह में 26 डियूटी के साथ शासकीय अवकाश की मजदूरी देने सुनिश्चित करें।
  9. शासकीय अवकाश के दिन कार्य करने पर दुगुनी मजदुरी दी जावे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Increase: बिजली दरों में बढ़ोतरी के संकेत, स्मार्ट मीटर पर मिली दो साल की राहत

अप्रैल से महंगी हो सकती है बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत...

Alert: बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से बिगड़ा मौसम, 34 जिलों में अलर्ट जारी

आंधी, बिजली और ओलों का खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता भोपाल। मध्य...

Decisions: 8 साल बाद खुल सकती है पदोन्नति की राह, हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी नजर

अप्रैल में आ सकता है बड़ा फैसला, विभागों ने शुरू की तैयारी...

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...