Sunday , 15 March 2026
Home Uncategorized Diesel theft: डीजल चोरी की घटनाएं बढ़ी
Uncategorized

Diesel theft: डीजल चोरी की घटनाएं बढ़ी

डीजल चोरी की

घोड़ाडोंगरी में ट्रक से 16 सेकेंड में ईंधन गायब

Diesel theft: डीजल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। घोड़ाडोंगरी के एक वेयरहाउस में चोरों ने धान लाने आए ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़कर सारा ईंधन चुरा लिया। ट्रक चालक रामप्रसाद ने रात में ट्रक को तौल कांटे पर खड़ा किया था। सुबह जब चालक ने ट्रक की जांच की तो डीजल टैंक का ताला टूटा मिला। टैंक पूरी तरह खाली था। रामप्रसाद ने तुरंत पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

स्थान: घोड़ाडोंगरी वेयरहाउस
🛑 घटना: ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़कर चोरों ने पूरा ईंधन चोरी कर लिया।
👤 शिकायतकर्ता: ट्रक चालक रामप्रसाद

🚛 कैसे हुई चोरी?

📹 सीसीटीवी फुटेज के अनुसार:
⏳ रात 1:53 बजे दो युवक ट्रक के पास पहुंचे।
👀 एक चोर सतर्कता से इधर-उधर देखता रहा, जबकि दूसरा चोर डीजल निकालता रहा।
सिर्फ 16 सेकेंड में पूरा डीजल चोरी कर लिया गया।

🕵️ पुलिस जांच जारी

🔍 सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है।
👮 आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने ट्रक चालकों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर वाहन पार्क करने की अपील की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tributes: खण्डेलवाल निवास पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव

सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित किए श्रद्धा सुमन Tributes: बैतूल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री...

New CMO: नवनीत पांडे होंगे बैतूल के नए सीएमओ

सीएमओ सतीष मटसेनिया के सस्पेंड होने के बाद एसडीएम के पास है...

Effect: बोर खनन होने पर ग्रामीणों ने माना आभार

बैतूलवाणी का हुआ असर Effect: झल्लार। विकासखंड भैंसदेही की विजयग्राम पंचायत के...

Induction Heater: गैस संकट से बढ़ी इंडक्शन हीटर की मांग, दुकानों पर रिकॉर्ड बिक्री

होटल-ढाबा संचालक भी खरीद रहे इंडक्शन, गैस की कमी से आम उपभोक्ता...