Fiber: तरबूज न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें 91% तक पानी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इससे जुड़ी जरूरी जानकारियां।
तरबूज की न्यूट्रिशनल वैल्यू
100 ग्राम तरबूज में लगभग 30 कैलोरी होती हैं।
इसमें विटामिन C, विटामिन A, पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते हैं।
तरबूज का ज्यादातर हिस्सा पानी और फाइबर से भरपूर होता है।
तरबूज खाने के फायदे
इम्यून सिस्टम मजबूत करता है – विटामिन C की मौजूदगी संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।
आंखों के लिए फायदेमंद – विटामिन A आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखता है।
शरीर को हाइड्रेट रखता है – 91% पानी की मात्रा शरीर में पानी की कमी को दूर करती है।
स्किन के लिए अच्छा – विटामिन A, B6 और C त्वचा को कोमल और चमकदार बनाते हैं।
पाचन तंत्र को मजबूत करता है – फाइबर की मौजूदगी पाचन में मदद करती है और पेट को स्वस्थ रखती है।
किन लोगों को तरबूज नहीं खाना चाहिए?
डायबिटीज के मरीज: तरबूज में नैचुरल शुगर होती है, जो शुगर लेवल बढ़ा सकती है।
किडनी पेशेंट्स: पोटेशियम की अधिकता किडनी रोगियों के लिए समस्या पैदा कर सकती है।
एलर्जी वाले लोग: यदि किसी को तरबूज से एलर्जी होती है, तो उन्हें इससे बचना चाहिए।
कैसे और कितना खाना चाहिए?
दिन में 1-2 कटोरी तरबूज खाना पर्याप्त है।
इसे खाली पेट खाने से बचें, खासकर सुबह।
बहुत ज्यादा खाने से डायरिया या ब्लोटिंग हो सकती है।
तरबूज गर्मियों में शरीर को ठंडक देने, हाइड्रेट रखने और पोषण देने का बेहतरीन जरिया है। लेकिन इसे संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए, खासकर अगर आपको डायबिटीज या किडनी संबंधी समस्या है।
source internet… साभार….
Leave a comment