Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Accident: डिवाईडर से टकराकर पलटी यात्री बस
Uncategorized

Accident: डिवाईडर से टकराकर पलटी यात्री बस

डिवाईडर से

मंडई जोड़ पर हुआ हादसा, यात्री सुरक्षित

Accident:चिचोली। बैतूल- इन्दौर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चिचोली के पास मंडई जोड़ पर आज सुबह 3 से 4 बजे के दौरान एक निजी कंपनी की यात्री बस बेकाबू होकर फोरलेन के डिवाईडर से टकराने के बाद पलट गई। डिवाडर से टकराने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे एव पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों का बाहर निकाला। दुर्घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। सभी को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 3 से 4 बजे के आसपास फोरलेन के मंडाई जोड पर पीथमपुर से आठनेर जा रही निजी कंपनी की यात्री बस (एमपी 09 पीए 1260) पलट गई। बस के पहिए डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ। घटना स्थल से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। चिचोली थाने के एसआई संतोष सिंह रघुवंशी ने बताया कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सीएचसी के बीएमओ राजेश अतुलकर ने पुष्टि की कि अस्पताल में कोई घायल नहीं लाया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...