Saturday , 25 April 2026
Home Uncategorized Stone pelting: यूसुफ अली को तलाशने गई पुलिस पर किया पथराव
Uncategorized

Stone pelting: यूसुफ अली को तलाशने गई पुलिस पर किया पथराव

यूसुफ अली को तलाशने गई पुलिस

दो कांस्टेबल हुए घायल, गोली काण्ड का है आरोपी

Stone pelting: शहडोल(ई-न्यूज)। सराफा व्यापारियों पर हुए गोली काण्ड के आरोपी युसूफ अली को तलाश करने गई पुलिस पर पथराव कर दिया गया। इस पथराव में दो कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।


गिरफ्तार करते ही किया पथराव


थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया, रास्ता संकरा होने के कारण पुलिस वाहन अंदर नहीं जा पाया। इस दौरान यूपी की महराजगंज पुलिस भी बुढ़ार थाना पुलिस के साथ ईरानी मोहल्ला में मौजूद थी। यूपी पुलिस लूट के आरोपी यूसुफ अली को गिरफ्तार करने पहुंची थी। उन्होंने आरोपी को हिरासत में भी ले लिया था। इससे मोहल्ले में तनाव हो गया। तभी बुढ़ार थाने के कॉन्स्टेबल बलभद्र सिंह पैदल ही मोहल्ले में गए। यहां उन्होंने फिरोज अली जाफरी से बाइक के बारे में पूछताछ की। तभी फिरोज ने गालीगलौज शुरू कर दी। मोहल्ले के अन्य लोग भी जमा हो गए। उन्होंने कॉन्स्टेबल से धक्का-मुक्की की। बचाव में आए पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने पथराव कर दिया।


पुलिस ने 18 पर दर्ज किया मामला


हमले में महिला कॉन्स्टेबल सरिता और कॉन्स्टेबल आशीष तिवारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस वाहन में भी तोडफ़ोड़ की गई। पुलिस ने 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। चार राज्यों की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। दरअसल, कुछ दिन पहले केशवाही क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सराफा व्यापारियों पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। पुलिस इन्हीं की तलाश में ईरानी बाड़ा पहुंची थी।


इन पर हुई एफआईआर


मामले में फिरोज अली जाफरी, कशिश, सूफिया, फरीदा बेगम, गुल हसन, सितारा, निगार सुलताना, रेशमा, रफा, खुशरुबा बेगम, मनोहर अली, फिजा बेगम, हुसैन, अर्शिफी, साबर, सादिर, बालू हुसैन, अकरम और उसकी पत्नी समेत अन्य के नाम शामिल हैं।


चार राज्यों की पुलिस कर रही तलाश


यूपी पुलिस के अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस भी शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र पहुंची है। ईरानी मोहल्ला में रहने वाला तौहीद अली छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 65 लाख के जेवरात लूट मामले में फरार है। आरोपी की तलाश में बिलासपुर पुलिस यहां आई है। राजस्थान पुलिस भी बुढ़ार पुलिस के संपर्क में है। इन आरोपियों ने राजस्थान में भी अपराध किया है।

source internet…  साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...