Thursday , 12 March 2026
Home Uncategorized Accident: केरपानी घाट में बने गड्ढे से हो सकता है हादसा
Uncategorized

Accident: केरपानी घाट में बने गड्ढे से हो सकता है हादसा

केरपानी घाट में बने गड्ढे से हो सकता

Accident: खेड़ीसावलीगढ़। बैतूल खेड़ी परतवाड़ा स्टेट हाइवे की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। जगह- जगह गड्ढे सडक़ किनारे लगी टूटी हुई रेलिंग मानो आए दिन किसी गंभीर दुर्घटना की निमंत्रण दे रही है। चोरों ने जहा एक ओर लोहे की रेलिंग को तोडक़र कबाड़ में बेच दी है। वही अब सडक़ किनारे गहरी खाई के पास हुए गहरे गड्ढे यमराज बने खड़े कई दुर्घटनाओं को अंजाम दे चुके है। लेकिन जिम्मेदार विभाग के अधिकारी इस मार्ग से कई बार गुजरे लेकिन सवाल यह उठता है कि इस समस्या से वह वाकिफ नहीं है। उन्हें मालूम है लेकिन इंतजार है किसी अनहोनी का क्यों कि आग लगने पर कुआं खोदने वाली लोकोक्ति यहां चरितार्थ होते नजर आ रही है। दुर्घटना संभावित स्पॉट पर कोई संकेतक भी नहीं है। जिले के संवेदनशील कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से अपेक्षा है इस समस्या की ओर ध्यान देंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Decision: तेंदुए की खाल मामले में हुआ फैसला

Decision: बैतूल। उप मंडलाधिकारी सारनी (सामान्य) के ग्राम लखीपुर (चोपना कैंप) निवासी...

Strategy: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत ने रूस से खरीदा 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल

ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए भारतीय कंपनियों ने किया बड़ा सौदा,...

Heart Transplant: डॉ. अनुज लश्करे की देखरेख में हुआ बैतूल का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

अहमदाबाद से स्वस्थ होकर घर लौटे आठनेर के अलकेश डढोरे Heart Transplant:...

Issue: संसद में उठा मोबाइल रिचार्ज का मुद्दा: 12 महीने में 13 बार रिचार्ज क्यों करें यूजर्स?

राज्यसभा में Raghav Chadha ने उठाया सवाल, कहा– 28 दिन वाले प्लान...