Thursday , 5 March 2026
Home Uncategorized Arrested: हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार

हत्या के आरोपियों को 12 घंटे में

Arrested: बैतूल। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सूरज उर्फ सुरेश उईके एवं करण सलाम, दोनों निवासी सारणी, शराब के नशे में राहुल उईके से गाली-गलौच कर मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए दीपक पंद्राम के साथ भी आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे दीपक पंद्राम को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। राहुल उईके और अन्य लोग दीपक पंद्राम को उपचार के लिए एमपीपीजीसीएल अस्पताल, सारणी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 167/25, धारा 115(2), 103, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपियों को किया गिरफ्तार


पुलिस ने सूरज उर्फ सुरेश पिता झूमा उईके (उम्र 19 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारणी, करण पिता परसराम सलाम ( उम्र 21 वर्ष) निवासी दमुआ नाका के पास, सारणी को गिरफ्तार कर किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Heat wave: मध्य प्रदेश में अप्रैल–मई में चलेगी लू

मार्च में पारा बढ़ेगा, लेकिन हीट वेव का अलर्ट नहीं, होली पर...

Avoidance of colors: होली में केमिकल रंगों से बचाव: पहले करें तैयारी, फिर खेलें सुरक्षित रंग

त्वचा, बाल और आंखों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों की सलाह, अस्पताल...

Illegal mining: तीसरी लाइन निर्माण के बीच शासकीय नाला पर अवैध खनन का आरोप

घोड़ाडोंगरी में रेलवे ठेकेदार के खिलाफ जांच, तहसील न्यायालय में पेश हुआ...

Tax free: ‘शतक’ फिल्म मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा, राष्ट्रसेवा के संदेश वाली फिल्म...