Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Betul news: रिवर्स लेते समय पिकअप वाहन की ठेले से टक्कर
Uncategorized

Betul news: रिवर्स लेते समय पिकअप वाहन की ठेले से टक्कर

रिवर्स लेते समय पिकअप वाहन की

फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल

Betul news: बैतूल। जिले के शाहपुर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक पिकअप वाहन द्वारा रिवर्स लेते समय एक फल ठेले को टक्कर मार दी गई। इस घटना में ठेला चालक दीपक पाटिल (25), निवासी शाहपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल युवक को जिला अस्पताल बैतूल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

ठाकुर मोहल्ला बना हादसे का स्थल

यह हादसा सोमवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच शाहपुर के ठाकुर मोहल्ले में हुआ, जब दीपक अपने हाथ ठेले पर फल-फ्रूट की दुकान लेकर इलाके से गुजर रहा था। उसी समय एक पिकअप वाहन ने अचानक रिवर्स लेते हुए दीपक के ठेले को टक्कर मार दी।

108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर

हादसे के तुरंत बाद दीपक को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में फिलहाल दीपक का इलाज किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों में नाराज़गी, ट्रैफिक नियमों के पालन की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इस इलाके में भारी वाहनों का रिवर्स लेना आम बात हो गई है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Death: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

जहर सेवन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी Death: बैतूल। जिले के...

Lab: देश की हाई-सिक्योरिटी लैब का बनेगा राष्ट्रीय नेटवर्क

निहसाद भोपाल की पहल से बीएसएल-3 और बीएसएल-4 प्रयोगशालाएं होंगी आपस में...

Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज: आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

Alert: नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में जारी कड़ाके की...

Maha Shivaratri: 19 साल बाद बन रहा दुर्लभ ग्रह योग, 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Maha Shivaratri: भोपाल। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की...