Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Display: प्रोफेसर अब्दुल करीम खान ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज
Uncategorized

Display: प्रोफेसर अब्दुल करीम खान ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज

प्रोफेसर अब्दुल करीम खान ने छात्रा

एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, आरोपी प्रोफेसर को किया गिरफ्तार

Display: जबलपुर(ई-न्यूज)। एक छात्रा से असाइनमेंट के बहाने कालेज के प्रोफेसर अब्दुल करीम खान ने फोन नंबर लिया और उसे अश्लील मैसेज भेजे। छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ खमरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रोफेसर छात्रा को कई दिनों से परेशान कर रहा था। इस मामले मेंएबीवीपी ने भी प्रदर्शन किया। आरोपी प्रोफेसर अब्दुल करीम खान को गिरफ्तार कर लिया है।


एबीवीपी ने किया प्रदर्शन


छात्रा के मुताबिक परेशान होकर सोमवार को उसने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मंगलवार दोपहर को कॉलेज पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्रा उनके साथ खमिरया थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी प्रोफेसर का नाम अब्दुल करीम खान को देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही हैं।


कालेज प्रबंधन ने नहीं की कार्यवाही


छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर अब्दुल करीम खान (उम्र 63 वर्ष) ने असाइनमेंट मांगे थे। उसी दौरान उन्होंने मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद से लगातार मैसेज भेजना शुरू कर दिया। कुछ दिन तक तो इग्नोर किया, लेकिन जब प्रोफेसर ने अश्लील मैसेज भेजना शुरू किया तो कॉलेज में शिकायत की। लेकिन, वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान भी प्रोफेसर लगातार मैसेज भेजते रहे।


6 छात्राओं से कर चुका हरकत


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत अध्यक्ष आंचल मिश्रा ने आरोप लगाया कि 6 छात्रों के साथ प्रोफेसर अब्दुल करीम खान ने इसी तरह की हरकत की है। वह 6 महीने से लगातार छात्राओं को परेशान कर रहे थे। एबीवीपी ने मांग की है कि प्रोफेसर को तुरंत ही कॉलेज से निलंबित किया जाए। प्रोफेसर काफी समय से कॉलेज में पदस्थ है। ऐसे में उनके पूरे कार्यकाल की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...