Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Prediction: भारत में कीमत 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जाने की संभावना
Uncategorized

Prediction: भारत में कीमत 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जाने की संभावना

भारत में कीमत 1.30 लाख रुपए प्रति 10

Prediction: नई दिल्ली — वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बीच सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी की संभावना जताई है। बैंक के अनुसार, यदि भू-राजनीतिक और आर्थिक तनाव चरम पर पहुंचते हैं, तो 2025 तक सोने की कीमतें $4,500 प्रति औंस (लगभग ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम) तक जा सकती हैं।

गोल्डमैन सैक्स ने तीसरी बार बढ़ाया लक्ष्य

गोल्डमैन सैक्स ने 2025 के अंत तक सोने का लक्ष्य मूल्य $3,700 प्रति औंस (लगभग ₹1.10 लाख प्रति 10 ग्राम) कर दिया है। यह इस साल का तीसरा संशोधन है। इससे पहले मार्च में लक्ष्य $3,300 रखा गया था।

मंदी की चिंता और ट्रेड वॉर से बढ़ी गोल्ड की मांग

बैंक के मुताबिक, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका गहरा गई है। इससे निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानकर उसकी ओर रुख कर रहे हैं। साथ ही, फिजिकल गोल्ड और ETF में भी मांग में मजबूती देखी गई है।


भारत में सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹93,353 पर पहुंच गया है — जो अब तक का रिकॉर्ड हाई है।
1 जनवरी 2025 को सोना ₹76,162 पर था, यानी अब तक 22.57% की बढ़त दर्ज की गई है।


सोने में तेजी के 3 बड़े कारण

  1. ट्रेड वॉर और मंदी की आशंका: अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी और चीन से टकराव के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव है, जिससे निवेशक सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
  2. रुपया कमजोर होने से इंपोर्ट महंगा: इस साल रुपए में करीब 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने का आयात महंगा हो गया है और घरेलू कीमतों में तेजी आई है।
  3. शादी का सीजन और उपभोक्ता मांग: अप्रैल-मई में शादी का सीजन होने से गहनों की मांग बढ़ रही है। ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी बनी हुई है।

देशभर के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (10 ग्राम)

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)
दिल्ली87,70095,660
मुंबई87,55095,510
कोलकाता87,55095,510
चेन्नई87,55095,510
भोपाल87,60095,560

अगर वैश्विक परिस्थितियां और ज्यादा बिगड़ती हैं, तो गोल्डमैन सैक्स की भविष्यवाणी सच हो सकती है। ऐसे में निवेशकों के लिए सोना न केवल परंपरागत संपत्ति बल्कि एक रणनीतिक सुरक्षा कवच बनकर उभर रहा है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...