Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Proceeding: अवैध ईंट भट्टे से 20 हजार जब्त की कच्ची ईंटे
Uncategorized

Proceeding: अवैध ईंट भट्टे से 20 हजार जब्त की कच्ची ईंटे

अवैध ईंट भट्टे से 20 हजार जब्त की

खनिज विभाग ने की कार्यवाही

Proceeding:आमला। खनिज विभाग ने ग्राम पंचायत छिपन्या पिपरिया के गोलढाना में अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं ईंट-भट्टे पर कार्रवाई की है। इस दौरान आर आई ,पटवारी और पुलिस मौजूद रही। ग्रामीण दीनदयाल यदुवंशी द्वारा बिना अनुमति ईंट भ_ा बनाया जा रहा था। उनके पास राजस्व ग्राम पंचायत, और माइनिंग विभाग की कोई मंजूरी नहीं थी। इसके बावजूद वे निर्माण कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान विभाग ने करीब 20 हजार नग कच्ची ईंट और 48 घन मीटर मिट्टी जब्त की। खनिज विभाग ने ईंट भट्टा जब्त कर दीनदयाल यदवंशी के ही सुपर्द किया है। उनको नोटिस जारी किया है।
संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने शर्त रखी है अब वे भट्टा संचालन से पहले सभी जरूरी अनुमतियां लें, साथ ही माइनिंग विभाग के निर्देशों का पालन करें। माइनिंग विभाग ने साफ किया है नियम तोडऩे वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। माइनिंग निरीक्षक भगवंत नागवंशी ने बताया ग्रामीण क्षेत्र में अवैध ईंट निर्माण की शिकायत मिली थी। मौके पर जांच में रामदयाल यदुवंशी के खेत में 20 हजार नग कच्ची ईंट और 48 घन मीटर मिट्टी की है। अनुमति नहीं होने पर प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...