Thursday , 23 April 2026
Home Uncategorized Record: मध्यप्रदेश में अप्रैल की भीषण गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 44°C के पार पहुंचा पारा
Uncategorized

Record: मध्यप्रदेश में अप्रैल की भीषण गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 44°C के पार पहुंचा पारा

मध्यप्रदेश में अप्रैल की भीषण गर्मी ने

Record: भोपाल | मध्यप्रदेश में गर्मी ने इस वर्ष अपने सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार को पहली बार प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। खजुराहो (44.6°C), नौगांव (44°C) और गुना (44.3°C) प्रदेश के सबसे गर्म स्थान रहे। इस सीजन में पहली बार 28 शहरों में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान

  • ग्वालियर – 43.0°C
  • उज्जैन – 42.8°C
  • भोपाल – 42.2°C
  • जबलपुर – 42.1°C
  • इंदौर – 41.7°C

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक गर्मी का यही तेवर बना रहेगा और लू चलने के भी आसार हैं।


अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा: और बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिक वी.एस. यादव के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण तापमान में और इज़ाफा होगा।

  • न्यूनतम तापमान: 25–30°C (सामान्य से 3-4°C अधिक)
  • अधिकतम तापमान: 42–45°C तक
  • संभावित लू: 2–4 दिन
  • बारिश की संभावना: कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी

संभावित हीट वेव प्रभावित क्षेत्र

ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में तापमान 43-45 डिग्री के पार जा सकता है, जबकि इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित अन्य संभागों में 41-44 डिग्री के बीच रहेगा।


अप्रैल के पहले दो हफ्ते: गर्मी और बारिश दोनों का असर

अप्रैल के पहले हफ्ते में गर्म हवाओं ने तापमान को 44°C तक पहुंचा दिया था, जबकि दूसरे हफ्ते में प्रदेश के 80% हिस्सों में आंधी, बारिश और ओले गिरे। इसके बावजूद कई जिलों में गर्म हवाओं का असर बना रहा।


अप्रैल-मई में हीट वेव का लंबा असर

मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल से जून तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा:

  • 15-20 दिन हीट वेव की चेतावनी
  • 30-35 दिन गर्म हवा चलने की संभावना
  • मार्च से ही हीट वेव की शुरुआत हो चुकी है

इतिहास की सबसे गर्म अप्रैल: 1996 और 2023

  • भोपाल में 29 अप्रैल 1996 को तापमान 44.4°C दर्ज किया गया था – यह अब तक का रिकॉर्ड है।
  • वहीं, 20 अप्रैल 2013 को भोपाल में 30.8 मिमी बारिश भी हुई थी।
  • 2023 में अप्रैल के मध्य में 22.6 मिमी बारिश और 40.9°C तापमान दर्ज हुआ था।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...