Thursday , 16 April 2026
Home Uncategorized Gratitude: दूरी है ना खाई है, मोदी हमारा भाई है
Uncategorized

Gratitude: दूरी है ना खाई है, मोदी हमारा भाई है

दूरी है ना खाई है

ट्रिपल तलाक पीडि़ता ने मोदी को पत्र लिखकर जताया आभार

Gratitude: बैतूल । बैतूल की रहने वाली सबा अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उर्दू में एक पत्र और राखी भेजकर उनका आभार जताया है। सबा अली ने कहा कि मोदी जी ने मुस्लिम महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए जो ट्रिपल तलाक कानून बनाया है, उसकी वजह से आज उन्हें न्याय मिल सका। अगर यह कानून नहीं होता, तो शायद उनकी बात कभी सुनी ही नहीं जाती।
सबा अली ने बताया कि उनके पति ने उन्हें सडक़ पर सबके सामने ट्रिपल तलाक दे दिया था। जब वह इसकी शिकायत लेकर बैतूल पुलिस के पास पहुंचीं, तो उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। पुलिस केस दर्ज करने को तैयार नहीं थी। उस समय वह बेहद परेशान और हताश थीं। ऐसे में उन्होंने बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री जनाब नरेंद्र शिवाजी पटेल से मुलाकात की और अपनी आपबीती सुनाई। सबा अली ने बताया कि प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि उन्हें इंसाफ मिलेगा। उन्होंने तत्काल बैतूल के एसपी और कलेक्टर को निर्देशित किया और इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके लिए उन्होंने मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का भी आभार जताया है।
सबा अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि देश की हर मुस्लिम बेटी को इंसाफ मिले और वह सुरक्षित रह सके। उन्होंने यह भी लिखा कि यह पत्र एक बहन की तरफ से एक भाई के लिए है और उसके साथ एक राखी भी भेजी है। पत्र के अंत में उन्होंने लिखा- दूरी है ना खाई है, मोदी हमारा भाई है। इस भावनात्मक अंदाज़ में राखी भेजकर सबा अली ने प्रधानमंत्री को मुस्लिम महिलाओं की तरफ से एक प्रतीकात्मक सम्मान दिया है और उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार आगे भी इसी तरह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कड़े कदम उठाती रहेगी।


अवैध गर्भपात के खिलाफ की कार्रवाई की मांग


सबा अली ने प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से करुणा हॉस्पिटल की संचालक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। सबा अली का आरोप है कि ने उन्हें गर्भपात के लिए दवाइयां दीं, जिसके बाद उनका गर्भपात हो गया। उन्होंने इस मामले की शिकायत जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन और एसपी से की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब सबा अली ने राज्य मंत्री से गुहार लगाई है कि करुणा हॉस्पिटल का सीसीटीवी फुटेज जप्त कर जांच की जाए और दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...