Thursday , 28 May 2026
Home Uncategorized Responsibility: अनंत अंबानी बने रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, 1 मई से संभालेंगे जिम्मेदारी
Uncategorized

Responsibility: अनंत अंबानी बने रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, 1 मई से संभालेंगे जिम्मेदारी

अनंत अंबानी बने रिलायंस इंडस्ट्रीज के

Responsibility: मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शनिवार को अनंत अंबानी को कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त करने की घोषणा की। अनंत, जो पहले नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर कंपनी से जुड़े थे, अब 1 मई 2025 से अगले पांच वर्षों तक इस नई जिम्मेदारी को निभाएंगे। यह जानकारी कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी।

रिलायंस के बयान में कहा गया, “25 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में ह्यूमन रिसोर्स, नॉमिनेशन एंड रिम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश पर विचार कर अनंत अंबानी को होल टाइम एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया।”

रिलायंस के कई वर्टिकल्स में सक्रिय हैं अनंत

अनंत अंबानी पहले से ही कंपनी के कई महत्वपूर्ण वर्टिकल्स से जुड़े हैं।

  • अगस्त 2022 में उन्हें रिलायंस के एनर्जी वर्टिकल की कमान सौंपी गई थी।
  • मार्च 2020 से जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, मई 2022 से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड और जून 2021 से रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड तथा रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड के बोर्ड में सदस्य हैं।
  • इसके अलावा वे सितंबर 2022 से रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड में भी शामिल हैं।

अगली पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने की प्रक्रिया जारी

रिलायंस समूह में अंबानी परिवार की अगली पीढ़ी को धीरे-धीरे प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं:

  • आकाश अंबानी को जून 2022 में रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड का चेयरमैन बनाया गया था। वे ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स ग्रेजुएट हैं और डिजिटल सर्विसेज व रिटेल बिजनेस के बोर्ड में भी सक्रिय रहे हैं।
  • ईशा अंबानी ने येल और स्टैनफोर्ड से पढ़ाई के बाद 2015 में बिजनेस जॉइन किया। वे रिलायंस रिटेल वेंचर्स और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज जैसी कंपनियों के बोर्ड में हैं। ईशा ने रिलायंस रिटेल के तहत AJIO और Tira जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को लांच किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शानदार तिमाही प्रदर्शन

25 अप्रैल को कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए।

  • कंपनी ने 2,69,478 करोड़ रुपए की कुल कमाई की, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 9.88% अधिक है।
  • रिलायंस का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 19,407 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 2.40% अधिक है।
  • पिछली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 18,951 करोड़ रुपए था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का फोकस अब एनर्जी ट्रांजिशन, डिजिटल इनोवेशन और रिटेल विस्तार के जरिए भविष्य के लिए खुद को तैयार करने पर है, जिसमें अंबानी परिवार की अगली पीढ़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...