Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Rape: लव-जिहाद केस: 6 छात्राओं से बलात्कार का आरोपी फरहान खान, पिता बोले – “ऐसी औलाद नहीं चाहिए”
Uncategorized

Rape: लव-जिहाद केस: 6 छात्राओं से बलात्कार का आरोपी फरहान खान, पिता बोले – “ऐसी औलाद नहीं चाहिए”

लव-जिहाद केस: 6 छात्राओं से

Rape:भोपाल | भोपाल के चर्चित लव-जिहाद, बलात्कार और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के मामले में मुख्य आरोपी फरहान खान को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं। फरहान, जो शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज से एमबीए कर रहा था, पर 6 छात्राओं के यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो बनाने के संगीन आरोप हैं। पुलिस द्वारा मामले में फरहान और उसके साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पिता का बयान: “जिस दिन सच पता चला, थाने जाना ही छोड़ दिया”

फरहान के पिता रिजवान खान, जो ऑटो चलाते हैं, बेटे की करतूत जानकर गहरे सदमे में हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, “मैं तो सोचता था कि बेटा पढ़ाई कर रहा है, खुद खर्चा उठा रहा है। बहन को जमाने से बचने की नसीहत देता था, पर खुद दूसरों की बहनों की जिंदगी तबाह कर रहा था। अब मुझे उससे कोई रिश्ता नहीं रखना।”

7 घंटे पूछताछ में मां और बहन से पूछताछ

फरहान के परिवार से भी पुलिस ने पूछताछ की है। उसकी मां और बहन से करीब 7 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए। फरहान के दोस्त साद और साहिल भी इस मामले में आरोपी हैं। पुलिस को फरहान के घर से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं।

डांस क्लास बना शोषण का अड्डा

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी साहिल ने डांस क्लास की आड़ में कई कॉलेज छात्राओं को बार और इवेंट्स में डांस के लिए भेजा। इन्हीं माध्यमों से युवतियों का यौन शोषण हुआ और ब्लैकमेल किया गया। चेंजिंग रूम से कुछ वीडियो भी बरामद हुए हैं।

मोहल्ले वालों को भी नहीं था अंदेशा

फरहान के पड़ोसियों का कहना है कि वह शांत स्वभाव का प्रतीत होता था, ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था, लेकिन उसके पास महंगी बाइक और आईफोन था। एक महिला ने कहा, “अब जब यह सब सामने आया है, तो हम हैरान हैं। फरहान के घर की औरतें भी कभी बाहर नहीं दिखती थीं।”

साद और साहिल की भूमिका

मैकेनिक साद, फरहान का करीबी बताया गया है, जो लड़कियों को लाने-ले जाने का काम करता था। वहीं साहिल ने डांस क्लास खोलकर लड़कियों को बार और “इवेंट्स” में भेजा। पुलिस के मुताबिक, गरीब व नाबालिग छात्राओं को लालच देकर शोषण का जाल बुना गया।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tension: होर्मुज में बढ़ा तनाव: भारत ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती

ऊर्जा सुरक्षा के लिए खाड़ी में युद्धपोतों की संख्या बढ़ाई, ‘ऑपरेशन संकल्प’...

Strictness: टोल चोरी पर सख्ती: अब बिना भुगतान के निकलना पड़ेगा महंगा

दोगुना जुर्माना और मोबाइल पर ई-नोटिस, सरकार के नए नियम लागू Strictness:...

Heightened Concern: कतर पर मिसाइल हमले से हिला वैश्विक ऊर्जा बाजार

LNG सप्लाई में 17% गिरावट, भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता...

Major Preparations: मप्र में कर्मचारियों के लिए बड़ी तैयारी: जल्द आएगी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना

12 लाख से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, इलाज होगा आसान...