Saturday , 6 December 2025
Home Uncategorized Health: मशरूम: स्वाद में नॉनवेज जैसा, फायदों में सबसे आगे
Uncategorized

Health: मशरूम: स्वाद में नॉनवेज जैसा, फायदों में सबसे आगे

मशरूम: स्वाद में नॉनवेज जैसा, फायदों

Health: नई दिल्ली। बहुत से लोग नॉनवेज के शौकीन होते हैं और मानते हैं कि चिकन-मटन के स्वाद के आगे सब फीका पड़ जाता है। लेकिन एक शाकाहारी विकल्प है, जो स्वाद में नॉनवेज जैसा और फायदों में उससे कहीं आगे है। यह है मशरूम, जिसे कई लोग नॉनवेज समझकर खाने से बचते हैं, जबकि वास्तव में यह पूरी तरह शाकाहारी फूड है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि मशरूम न सिर्फ विटामिन डी की कमी को पूरा करता है, बल्कि दिमाग, दिल और गट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

मशरूम खाने के फायदे

1. विटामिन डी की आपूर्ति

  • हड्डियों और मसल्स की मजबूती के लिए जरूरी।
  • सामान्यत: नॉनवेज फूड में पाया जाता है।
  • ‘यूवी-ट्रीटेड’ मशरूम में प्राकृतिक रूप से विटामिन डी बनता है।

2. दिमागी स्वास्थ्य

  • इसमें मौजूद पोलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग की कोशिकाओं को डैमेज से बचाते हैं।
  • अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।

3. वजन कम करने में मददगार

  • शोध के अनुसार हेल्दी लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज के साथ मशरूम खाने से वजन नियंत्रण में रहता है।
  • मोटापे से बचाव में सहायक।

4. ब्लड प्रेशर कंट्रोल

  • पोटैशियम से भरपूर।
  • हाई बीपी को नियंत्रित करके हार्ट अटैक का खतरा कम कर सकता है।

5. गट हेल्थ में सुधार

  • हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाता है।
  • कब्ज, गैस्ट्रिक और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देता है।
  • इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Big initiative: प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर करने सरकार की बड़ी पहल: निजी डॉक्टरों की सेवाएँ होंगी शामिल

PG डॉक्टरों को मिलेगा विशेषज्ञों जैसा वेतन Big initiative: भोपाल। प्रदेश में...

Sightseeing tour: बांधवगढ़ कबीर गुफा दर्शन यात्रा, 5000 श्रद्धालु करेंगे 15 किमी पैदल चढ़ाई

Sightseeing tour: उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हर साल अगहन पूर्णिमा पर...

Inauguration: दिसंबर में भोपाल को मिलेगी मेट्रो की सौगात, पीएम करेंगे उद्घाटन

Inauguration: भोपाल। राजधानी भोपाल की बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल परियोजना अब अपने अंतिम...