Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Arrested: जावेद ने भाई बनकर लव जेहाद में फंसाया
Uncategorized

Arrested: जावेद ने भाई बनकर लव जेहाद में फंसाया

जावेद ने भाई बनकर

जोया भाभी शाहरूख के साथ अकेले छोड़ती थी घर में
दो नाबालिग छात्राओं से किया रेप, 6 आरोपी गिरफ्तार

Arrested: भोपाल(ई-न्यूज)। नाबालिग लड़कियों को लव जेहाद में फंसाने और उसके बाद उनके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें खास बात यह है कि जिसने यह पूरा जाल बिछाया लडक़ी उस मास्टर माइंड जावेद को अपना भाई मानती थी। जावेद ने ही शाहरूख से मिलवाया जिसने उसके साथ कई बार रेप किया। इतना ही नहीं नाबालिग की सहेलियों को भी अपने जाल में फंसाकर शाहरूख के दोस्तों ने भी रेप किया। रेप और कहीं नहीं बल्कि फैजान और जोया के घर में किया गया। दोनों नाबालिग लडक़ी को घर में छोडक़र चले जाते थे इसी दौरान शाहरूख और उसके दोस्त दुष्कर्म को अंजाम देते थे। दोनों नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।


6 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल


पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि मैं जावेद को अपना बड़ा भाई मानती थी। वही थे, जिन्होंने मेरी मुलाकात शाहरुख, फैजान और जोया भाभी से करवाई थी। जब शाहरुख ने मुझसे रेप किया तो मैंने जावेद भैया को ये बात बताई थी। उन्होंने कहा- जो शाहरुख कहे, वो ही करना है और चुप रहना है। ये आपबीती भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में दर्ज रेप और ब्लैकमेलिंग केस की एक नाबालिग की है। एक नामी स्कूल में पढऩे वाली इस छात्रा ने डरते-डरते बताया- केवल मां जानती है कि मेरे साथ क्या हुआ है। यदि भाई को पता चला तो वह मुझे जान से मार देगा। दरअसल, भोपाल में रेप और ब्लैकमेलिंग के दो अलग-अलग केस सामने आए हैं। पहला मामला श्यामला हिल्स थाने का है। यहां पुलिस ने दो नाबालिग पीडि़ताओं की शिकायत पर एक महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में जावेद, फैजान, जोया, शाहरूख, अयान, अरबाज जेल में हैं। दूसरा मामला बागसेवनिया थाने का है, इसमें एक ही कॉलेज की छात्राओं की शिकायत पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


ऐसे दिया लव जेहाद को अंजाम


एएसआई शशि चौबे के मुताबिक, एक नाबालिग अपनी मां के साथ 11 अप्रैल को टीटी नगर थाने पहुंची थी। पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई कि शाहरुख नाम के युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर रेप किया। अपराध श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में घटित हुआ था इसलिए 13 अप्रैल को केस टीटी नगर थाने से श्यामला हिल्स थाने में शिफ्ट किया गया। नाबालिग ने ये भी बताया कि उस पर दबाव बनाकर शाहरुख ने उसकी सहेली को भी फंसाया। सहेली के साथ अयान और अरबाज ने बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। इस पूरे मामले में सबसे अहम बात ये है कि दोनों नाबालिगों की शाहरुख, अरबाज और अयान से मुलाकात जावेद नाम के शख्स ने कराई थी। नाबालिग ने ये भी बताया कि टीटी नगर के झरनेश्वर मंदिर के पास रहने वाली जोया और फैजान के घर पर दोनों के साथ रेप किया गया। इसके बाद पुलिस ने जोया, फैजान, अरबाज, अयान, जावेद और शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Death: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

जहर सेवन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी Death: बैतूल। जिले के...

Lab: देश की हाई-सिक्योरिटी लैब का बनेगा राष्ट्रीय नेटवर्क

निहसाद भोपाल की पहल से बीएसएल-3 और बीएसएल-4 प्रयोगशालाएं होंगी आपस में...

Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज: आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

Alert: नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में जारी कड़ाके की...

Maha Shivaratri: 19 साल बाद बन रहा दुर्लभ ग्रह योग, 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Maha Shivaratri: भोपाल। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की...