Saturday , 17 January 2026
Home Uncategorized Events: मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 750 जोड़ों ने लिए सात फेरे
Uncategorized

Events: मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 750 जोड़ों ने लिए सात फेरे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 750 जोड़ों

पुलिस परेड मैदान पर हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

Events: बैतूल। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पुलिस परेड ग्राऊंड पर जिला प्रशासन द्वारा माकूल व्यवस्था बनाई गई थी। यहां पर आज करीब 750 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। विवाह उपरांत जनप्रतिनिधियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए खुशहाल और सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डीडी उइके, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


जनप्रतिनिधियों ने देखी व्यवस्था


मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन पुलिस परेड मैदान बैतूल में किया गया था। यहां पर बारातियों और घरातियों के लिए भोजन, पेयजल, बैंड बाजे सहित अन्य व्यवस्था की गई थी। इन व्यवस्थाओं का जनप्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण भी किया गया। विवाह का आयोजन जनपद पंचायत बैतूल द्वारा किया गया। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड मैदान पर भीषण गर्मी को ध्यान रखते हुये बैठक व्यवस्था सहित कूलर, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं वाहन पार्किंग के भी इंतजाम किए गए थे।


525 जोड़ों के भगत-भूमकाओं ने कराया विवाह


आदिवासियों संगठन द्वारा पूर्व में ही जिला प्रशासन से मांग की गई थी कि आदिवासी जोड़ों का विवाह परंपरागत एवं रीति रिवाजों के अनुसार भगत भूमकाओं से कराए जाएं। इस मांग को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने भगत भूमकाओं की भी विवाह स्थल पर व्यवस्था कर रखी थी। भगत भूमकाओं द्वारा लगभग 525 आदिवासी जोड़ों का विवाह परंपरागत रीति रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया। इसके अलावा सामान्य के 11, ओबीसी के 151 सहित अन्य के विवाह कराए गए। जोड़ों को 49 हजार रुपए की राशि का चैक भी वितरित किए गए।


ट्रैफिक प्लान के तहत बंद रहे भारी वाहनों


इस समारोह को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की थी। सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित भारी वाहनों का शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। प्रतिबंधित मार्गों में गेंदाचौक से हमलापुर चौक, फॉरेस्ट बैरियर से माचना ब्रिज, चक्की रोड से कॉलेज चौक और गंज मस्जिद से कॉलेज चौक तक के क्षेत्र शामिल थे। इसके अलावा अतिथियों के वाहनों के लिए तीन पार्किंग स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, उत्कृष्ट विद्यालय (मुल्ला पेट्रोल पंप के पास) और सतपुड़ा क्लब परिसर (रेन बसेरा चौक)। निर्धारित किए गए थे। इसके साथ ही अंबेडकर चौक पर भीड़ बढऩे पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Display: मनरेगा बचाव संग्राम: जिला कांग्रेस का उपवास-धरना

तीन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन Display: बैतूल। जिला कांग्रेस...

Digital Desk :मुर्गा लड़ाई से 1.53 करोड़ की जीत, असम में भैंसों की लड़ाई पर भी सवाल

Digital Desk :डिजिटल डेस्क। मकर संक्रांति और माघ बिहू के अवसर पर...

Contaminated water incident: पीड़ितों से मिलने इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, परिजनों को दी आर्थिक सहायता

राहुल गांधी बोले– ‘गंदा पानी पीने से गई लोगों की जान, स्मार्ट...

Social media: भोपाल IPS मीट में DGP कैलाश मकवाना का अलग अंदाज, ‘गदर’ के गाने पर पत्नी संग थिरके

सांस्कृतिक संध्या में दिखी पुलिस परिवारों की रंगारंग प्रस्तुति, वीडियो सोशल मीडिया...