Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Mistake: ऑपरेशन ब्लू स्टार कांग्रेस की गलती थी: राहुल गांधी
Uncategorized

Mistake: ऑपरेशन ब्लू स्टार कांग्रेस की गलती थी: राहुल गांधी

ऑपरेशन ब्लू स्टार कांग्रेस की गलती थी:

कहा- इतिहास की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं

Mistake:नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 1984 में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार को कांग्रेस की गलती बताया और कहा कि वह पार्टी द्वारा अतीत में की गई गलतियों की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। यह वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया।

राहुल गांधी ने कहा, “1980 के दशक में जो हुआ, वह गलत था। भले ही मैं उस समय कांग्रेस में नहीं था, लेकिन कांग्रेस के इतिहास की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं।”

ब्राउन यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में उठा सवाल

ब्राउन यूनिवर्सिटी में आयोजित इस ओपन इवेंट में एक सिख युवक ने राहुल गांधी से तीखे सवाल किए। युवक ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सिखों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं मिली और आनंदपुर साहिब रेजोल्यूशन जैसे दलित-अधिकार आधारित दस्तावेज को अलगाववादी घोषित किया गया। उसने यह भी कहा कि “कांग्रेस में आज भी सज्जन कुमार जैसे लोग हैं,” जो सिख विरोधी दंगों में आरोपी रहे हैं।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज

वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, “अब राहुल गांधी की आलोचना सिर्फ भारत में नहीं, विदेशों में भी हो रही है।”

इतिहास की पृष्ठभूमि

1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा पंजाब में उग्रवाद को दबाने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गया था, जिसमें भिंडरांवाले सहित कई उग्रवादी मारे गए और अकाल तख्त को भारी नुकसान हुआ। इसके बाद इंदिरा गांधी की सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई, जिससे देशभर में सिख विरोधी दंगे भड़के। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इन दंगों में 3,000 से अधिक सिखों की मौत हुई।

राहुल का जवाब: डर की बात नहीं, जवाबदेही जरूरी

राहुल गांधी ने जवाब में कहा, “मुझे नहीं लगता कि सिख आज किसी चीज से डरते हैं। जो भी गलत हुआ, वह कांग्रेस की गलती थी और मुझे इसका अहसास है।” उन्होंने यह भी कहा कि “इतिहास के प्रति ईमानदारी ज़रूरी है।”

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...